कुम्भ से लौटते समय हुआ सड़क हादसा, एक बच्चे सहित 8 लोगों की हुई मौत, 8 से अधिक घायल

कुम्भ से लौटते समय हुआ सड़क हादसा, एक बच्चे सहित 8 लोगों की हुई मौत, 8 से अधिक घायल

वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर अचानक पिकअप का डाला टूट गया, जिससे उस पर सवार लोग नीचे गिर गए। इस दौरान पीछे से आया ट्रक से सभी कुचल गए। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए। 

गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हल्दीचक व बालोचक से 22 लोग पिकअप पर सवार होकर लोग प्रयागराज स्नान करने गए थे। शुक्रवार को दोपहर में सभी लोग गोरखपुर लौट रहे थे।

इस बीच वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर अचानक पिकअप का डाला टूट गया, जिससे उस पर सवार लोग नीचे गिर गए। इस दौरान पीछे से आया ट्रक से सभी कुचल गए। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन महिला, चार पुरुष व एक बच्‍चा है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएम आर्यका अखौरी मौके पर पहुंची। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री हादसे को लेकर मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक