लिंग अनुपात में सुधार के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट का प्रभावी कार्यान्वयन जरूरी: अपूर्व देवगन

लिंग अनुपात में सुधार के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट का प्रभावी कार्यान्वयन जरूरी: अपूर्व देवगन   

मंडी समाचार

मंडी:-  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट का प्रभावी कार्यान्वयन जरूरी है। उपायुक्त जिला परिषद भवन मंडी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत पोक्सो और पीएनपीएनडीटी एक्ट की जानकारी देने के लिए  एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग मंडी द्वारा किया गया था। कार्यशाला में जिला पुलिस और विभिन्न विद्यालयों से अध्यापक और बाल अधिकारों का कार्य कर रहे एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के बारे में भी जागरूक किया गया।

अपूर्व देवगन ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को चले 10 वर्ष हो गए हैं और जिला ने इसके अन्तर्गत जिला में काफी उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि समाज का अभिन्न अंग होने के कारण हम सभी को इस कार्यक्रम सहयोग देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाल लिंगानुपात में गिरावट को रोकने और उसमें वृद्धि करने के लिए पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) एक्ट बारे हर नागरिक का जागरूक होना महत्वपूर्ण है।  

कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के तौर पर नरेश अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पोक्सो, विवेक डोगरा उप जिला न्यायवादी ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989, डॉ दिनेश ठाकुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक(पीसीपीएनडीटी) एक्ट और डीएसपी सुंदरनगर भरत भूषण ने इन तीनों अधिनियमों में पुलिस की भूमिका के बारे में अवगत करवाया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग पर पीसीपीएनडीटी को लागू करने का दायित्व है। इसे लागू करने में स्वास्थ्य विभाग का अहम योगदान है। गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग की का न पता चले। इसका प्रयास किया जाता है। पोक्सो के तहत मामला दर्ज होने पर 16 वर्ष से कम आयु की पीड़िता को 21 वर्ष की आयु तक 7500 रूपये मासिक दिया जाता है।उन्होंने चाइल्ड हैल्पलाईन और महिला हैल्पलाईन के बारे में भी जानकारी दी।

जिला कल्याण अधिकारी समीर ने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सामुहिक तौर पर कार्य करने पर बल दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर