भूकंप और भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

भूकंप और भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 28 से 30 जनवरी, 2025 तक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सम्मेलन कक्ष में भूकंप और भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला का समापन आज यहां अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के महत्व और आपदा न्यूनीकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा और प्रशासनिक तत्परता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस प्रशिक्षण के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी से विशेषज्ञों को बतौर संसाधन व्यक्ति आमंत्रित किया गया था। प्रशिक्षण का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों को आपदा प्रबंधन के नवीनतम तरीकों से अवगत कराना और क्षेत्र की आपदा न्यूनीकरण क्षमताओं को मजबूत बनाना था।

तीन दिवसीय कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, हाइड्रो प्रोजेक्ट्स, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण विकास, नगर निगम मंडी, वन विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नगर एवं ग्राम नियोजन, हिमुडा, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड और एचपीपीसीएल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों को इस दौरान को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।