केन्द्रीय स्वास्थ मन्त्री जे पी नडडा जी के ध्यानार्थ यह कैसा है पी जी आई का प्रोटोकॉल :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

केन्द्रीय स्वास्थ मन्त्री जे पी नडडा जी के ध्यानार्थ यह कैसा है पी जी आई का प्रोटोकॉल :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक 

अक्सर भारतवर्ष के नामीग्रामी होस्पीटल बाकायदा रोगी के उपचार की डिटेल रिपोर्ट एवं सी डी बनाकर उनके परिजनों को देते हैं। जिससे कि वे कहीं ओर होस्पीटल में भी उपचार का सैकण्ड ओपिनियन ले सकते हैं। लेकिन पी जी आई में उपचाराधीन रोगी के केयरटेकर अगर सैकण्ड ओपिनियन के लिए रिपोर्ट मांगते हैं तो जवाब मिलता है कि यहाँ का प्रोटोकॉल इस प्रकार की कार्यवाही के लिए इजाज़त नहीं देता । इस तरह के प्रोटोकॉल के ऊपर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री श्री जगत प्रकाश नडडा जी से आग्रह किया है इस प्रकार के प्रोटोकॉल का सरलीकरण किया जाए । जिससे कि रोगी के सहायक उपचार की फाईल आसानी से प्राप्त करके कहीं भी सैकण्ड ओपिनियन ले सके । पूर्व विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा कि आजकल नाहन की एक डाक्टर की सर्वत्र प्रशंसा व्याप्त है ओर अखबारों में सुर्खियाँ भी बटोर रही है। किस तरह इस डाक्टर ने इसी तरह के होस्पीटल के एक रोगी के उपचार के हाथ खड़े कर दिये जाने के उपरांत इस महिला डाक्टर ने उस मरीज़ को ठीक कर दिया । पूर्व विधायक ने माना कि आम जनमानस की धारणा है पी जी आई से बड़ा ओर कोन होस्पीटल हो सकता लेकिन उन्होंने यह भी माना कि सभी चिकित्सक एक जैसे नहीं होते । नतीजन कुछ एक की कार्यप्रणाली इस तरह के प्रश्न भी खड़ा करती है। ऎसे में उपचार की गोपनीयता एवं पारदर्शिता का यह कैसा प्रोटोकॉल है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा