श्री बावा लाल जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में 30 जनवरी को निकाली जाएगी पैदल यात्रा

श्री बावा लाल जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में 30 जनवरी को निकाली जाएगी पैदल यात्रा

पंजाब समाचार

बटाला (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर, चरण सिंह):-  श्री ध्यानपुर धाम के सेवादारों का प्रतिनिधिमंडल सेवादार बाबा नंदी जी के नेतृत्व में एस.एस.पी बटाला सुहेल कासिम मीर को उनके कार्यालय में मिला। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा श्री बावा लाल जी के जन्म उत्सव पर 30 जनवरी को बटाला से निकाली जा रही पैदल यात्रा और 31 जनवरी को बटाला सहित श्री ध्यानपुर धाम में करवाए जा रहे कार्यक्रमों संबंधी सुरक्षा व्यवस्था हेतु एस.एस.पी बटाला को मांग पत्र दिए गए। 

इस अवसर पर बातचीत करते हुए सेवादार बाबा नंदी जी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री बावा लाल जी का जन्म उत्सव श्री श्री 1008 श्री राम सुंदर दास महाराज जी के नेतृत्व बहुत ही धूमधाम और श्रद्धा भावना से मनाया जा रहा है जिसकी तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री बावा लाल जी के जन्म दिवस के एक दिन पहले 30 जनवरी को बटाला के मोनिया मोहल्ला के बाबा लाल जी मंदिर से विशाल पैदल यात्रा निकाली जा रही है और बटाला और आस पास के क्षेत्रों से होती हुई ध्यानुपर धाम में  जाकर सम्पन्न होगी। 

उन्होंने कहा कि बटाला और आस पास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं द्वारा इस पैदल यात्रा का भव्य स्वागत किया जाता है और लंगर भी लगाए जाते हैं।  उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को श्री बावा लाल जी का जन्म दिवस श्रद्धा भावना से मनाया जाएगा।  उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा इस पैदल यात्रा दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रबंध करने हेतु एस.एस.पी बटाला सुहेल कासिम मीर को मांग पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि एस.एस.पी बटाला द्वारा उनको आश्वासन दिलाया गया कि प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे और संगतों को किसी भी तरह की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि श्री बावा लाल जी के जन्म दिवस को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री ध्यानपुर धाम में नतमस्तक हो रहे हैं। इस अवसर पर बाबा नंदी जी द्वारा एस.एस.पी सुहेल कासिम मीर को श्री बावा लाल जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव सुभाष, सुरिन्द्र पाल, सर्बजीत लाडी, वेद प्रकाश, विनोद कुमार, मंगा, रिंकू आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग