75 हज़ार करोड़ का कर्ज़ वर्तमान सरकार को विरासत मिला : केबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी

75 हज़ार करोड़ का कर्ज़ वर्तमान सरकार को विरासत मिला : केबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी 


( शिमला : गायत्री गर्ग ) केबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बीजेपी पर निशाना साधा

उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। ज्यादातर लोन पूर्व बीजेपी सरकार के समय में लिया गया है। 75 हज़ार करोड़ का कर्ज़ वर्तमान सरकार को विरासत मिला है साथ ही 10 हज़ार करोड़ की कर्मचारियों की देनदारियां भी मिली। उन्होंने कहा कि जो इस व्यवस्था के लिए दोषी हैं वह वर्तमान सरकार पर दोष लगाकर मुक्त होना चाह रहे हैं। राजेश धर्माणी ने कहा कि सुखविंदर सिंह सरकार ने वित्तीय अनुशासन का फैसला लेकर व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश की है, जबकि बीजेपी ने हिमाचल को केवल बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को दिल्ली में हिमाचल के हितों की पर भी करनी चाहिए।  

राजेश धर्माणी ने कहा कि बीजेपी वित्तीय स्थिति को लेकर प्रदेश को बदनाम करने का काम कर रही है। वर्तमान सरकार ने 2 साल में 30 हज़ार 80 करोड़ का कर्ज लिया। इसमें से 9 हज़ार 337 करोड़ बीजेपी सरकार की बजट ऑब्लिगेशन को पूरा करने के लिए खर्च हुआ, वहीं 7 हज़ार 464 करोड़ कर्ज के मूलधन के रूप में चुकाए। इसके अलावा बाकी बचे 11 हज़ार 226 करोड रुपए विभिन्न विकास योजनाओं पर खर्च किए गए हैं। धर्माणी ने कहा की हर महीने सरकार 2800 करोड़ सैलरी-पेंशन देने में खर्च करती है। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ HRTC ग्रांट के रूप में और इस वर्ष 2200 करोड़ सरकार बिजली बोर्ड को दे रही है। धर्माणी ने कहा कि एनपीएस का 9 हज़ार करोड़ अभी भी केंद्र के पास है। वहीं एनपीएस की वजह से कर्ज की सीमा में भी 1600 करोड़ की कटौती कर दी गई।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर