राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत पांगी का दौरा किया

 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत पांगी का दौरा किया

पांगी पंचायत में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया


राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान आज जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पांगी का दौरा किया तथा विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की जन-समस्याओं को भी सुना तथा प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने पांगी ग्राम पंचायत में भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए सामुदायिक भवन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इसे शीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने भोक्टू फॉर्म में उगाए जा रहे सेब की विभिन्न किस्मों के पौधों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने पांगी पंचायत में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का भी दौरा किया तथा संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जनजातीय जिलों के निर्धन एवं भूमिहीन लोगों को उनकी अपनी जमीन उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है तथा ऐसे सभी पात्र लाभार्थी जिनके पास अपनी भूमि नहीं हैं वह वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत अपना आवेदन वन अधिकार समिति के माध्यम से करें तथा इस अधिनियम का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विश्वकर्मा महिला मण्डल पांगी को किन्नौर जिला की पारम्परिक वेश-भूषा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, पांगी ग्राम पंचायत के प्रधान कलजंग नेगी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण दिनेश सेन, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल