जिला रेडक्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में निःशुल्क मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01902 265265 पर सम्पर्क करें।

 जिला रेडक्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में निःशुल्क मदद के लिए हेल्पलाइन नम्बर 01902 265265 पर सम्पर्क करें।


 जिला रेडक्रास कुल्लू के अंतर्गत भुन्तर में संचालित एकीकृत नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नलहाच मे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नशा निवारण के बारे में स्कूल के बच्चों व अध्यापकों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई डॉ. अपूर्वा ने कहा कि नशा एक बीमारी है इससे बचने के लिए इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानना आवश्यक है।नशे के गिरफ्त में आये युवक -युवतियों का इलाज संभव है यदि समय रहते हुए उन्हें नशा निवारण केंद्र में लाया जाए तथा विभिन्न प्रकार के औषधियां एवं उपचार से उन्हें नशे की लत से बाहर निकाला जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केन्द्र में इसके लिए डॉक्टरों की देखरेख में उचित परामर्श एवं दवाइयों के साथ-साथ मेडिटेशन, योग, खेल एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के व्यसनी महिलाओं को नशे की लत से बाहर निकाला जाता है।

 परियोजना समन्वयक अनीता ठाकुर ने कहा कि भून्तर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में मरीज का उपचार बाह्य रोगी या आवासीय रोगी के रूप में किया जाता है। बाह्य रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी जाती है तथा मनोवैज्ञानिक/काउंसलर द्वारा रोगी तथा उसके परिवार के सदस्यों के लिए परामर्श सत्रों का आयोजन किया जाता है। गम्भीर लक्ष्णों वाले रोगियों को उनकी सहमति से केंद्र में भर्ती किया जाता है। आमतौर पर ऐसे रोगियों को 21 दिनों से 30 दिनों तक केंद्र में इलाज किया जाता है तथा उपचाराधीन रोगियों को डॉक्टर तथा स्टाफ नर्सों की निगरानी में उनके बी.पी., तापमान तथा अन्य लैब टेस्ट करवाए जाते है। किसी भी आपात स्थिति में उचित अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था की गई है। इलाज के दौरान मनोचिकित्सक काउंसलर द्वारा व्यक्तिगत परामर्श तथा परिवार के सदस्यों की परामर्श सुविधाएं दी जा रही हैं। उपचार अवधि के दौरान सुबह के समय शारीरिक व्यायाम, ध्यान और योगा प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा करवाएं जाते है। दिन के समय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में उन्हे व्यस्त रखा जाता है। रोगियों को केन्द्र में ईलाज के दौरान साफ बिस्तर, नाश्ता, चाय, दोपहर का भोजन, रात का खाना मुफ्त दिया जाता है। 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जी ने सभी का धन्यवाद किया, कार्यक्रम में 60 बच्चे व 5अध्यापक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक