किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत कानम में एक दिवसीय कल्याण विभाग का शिविर आयोजित

 किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत कानम में एक दिवसीय कल्याण विभाग का शिविर आयोजित


सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय द्वारा आज जनजातीय जिला किन्नौर के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कानम में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस जागरूकता शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सुभद्रा देवी, बाल विकास संरक्षण अधिकारी पूह द्वारा आई.सी.डी.एस.के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री सुखाश्रय व मुख्यमंत्री सुखशिक्षा योजना एवं पोषण अभियान के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की। 

इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी पूह मनोज नेगी ने कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और धरातल पर लोगों को लाभ मिल रहा है। 

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत जन-प्रतिनिधियों सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त