जिला स्तरीय बाल मेले में भाग लेकर लौटे प्रतिभागियों का सम्मान

जिला स्तरीय बाल मेले में भाग लेकर लौटे प्रतिभागियों का सम्मान

ज्वाली समाचार

ज्वाली(अमित गुलेरिया):- जिला कांगड़ा के गरली में आयोजित जिला स्तरीय बाल मेले में भाग लेकर लौटे प्रतिभागियों को बुधवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में सम्मानित किया गया। इस मेले में स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा एंजल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा स्कूल के अन्य प्रतिभागियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। खंड परियोजना अधिकारी एवं स्कूल प्रधानाचार्य प्रभात चंदर पावा, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अजय कुमार, पीईटी सुशील कुमार व अन्य स्टाफ मेंबर्स की मौजूदगी में प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

खंड परियोजना अधिकारी एवं स्कूल प्रधानाचार्य प्रभात चंदर पावा ने बताया कि जिला स्तरीय बाल मेले में शिक्षा खंड जवाली से 33 प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। इसमें सोलो डांस में नाना खास, सोलो गीत में समकेड़, स्किट एंड डांस में नाना खास, क्रिएटिव राईटिंग इंग्लिश में भनेई, क्रिएटिव राईटिंग हिंदी में कालदून, साइंस प्रोजेक्ट में भरमाड़, लड़कियों की शतरंज में पीएम श्री जवाली, लड़कों के शतरंज में ताहलियां, कविता पाठ में पलौहड़ा, प्रश्नोतरी में पलौहड़ा स्कूल के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड