गर्मियों की आहट से पहले ही पेयजल की किल्लत शुरू

गर्मियों की आहट से पहले ही पेयजल की किल्लत शुरू

ज्वाली समाचार

ज्वाली(राजेश कतनौरिया):-  जल शक्ति विभाग मंडल ज्वाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा में गर्मियों की आहट से पहले ही पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं तथा टैंकरों से पानी मंगवा कर गुजारा कर रहे हैं। जिस कारण आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है। 

पेयजल आपूर्ति न होने के कारण नल शोपीस बनकर रह गए हैं। घरों में पानी की टंकियां खाली पड़ी हैं तथा टॉयलेट पर रखी टंकियां भी खाली हैं जिस कारण टॉयलेट में बदबू फैल रही है। सुरेश भारद्वाज, अजय कुमार, जगरूप सिंह, रोशन लाल, सुरजीत कुमार, ओंकार सिंह सहित पंचायत वासियों ने कहा कि नल शोपीस बन गए हैं। 

कभी हफ्ते में एक बार पानी मिल रहा है और उसमें भी प्रेशर न होने के कारण चार-पांच बाल्टी ही भर पाती हैं। नहाने, कपड़े धोने, पशुओं को पिलाने के लिए पानी नहीं है। लोगों ने कहा कि हम कई बार जल शक्ति विभाग ज्वाली के कार्यालय में लिखित शिकायत कर चुके हैं परन्तु आश्वासनों के सिवाए कुछ नहीं हो रहा है। 

लोगों ने कहा कि अगर समस्या का कोई समुचित हल न हुआ तो खाली वर्तन लेकर विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 


इस बारे में जल शक्ति विभाग उपमंडल कोटला के सहायक अभियंता विजय नाग ने कहा कि जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल स्कीमों का जलस्तर कम हो जाने के कारण यह समस्या आ रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा