17 वर्ष पहले हुए मर्डर आरोपी को धर दबोचा, नकली आधार कार्ड बनाकर पंजाब में रह रहा था

17 वर्ष पहले हुए मर्डर आरोपी को धर दबोचा, नकली आधार कार्ड बनाकर पंजाब में रह रहा था 

हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र के जसाई गांव में दसवीं के एक छात्र की हत्या के आरोपी को पकड़ने में हमीरपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 17 वर्ष पहले हुए इस मर्डर के आरोपी को पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ से दबोचा है। आरोपी भेष बदलकर और नकली आधार कार्ड बनाकर पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से रह रहा था।

बता दें कि जसाई गांव में आरोपी कन्हैयालाल अपने दो अन्य भाइयों के साथ एक जमीन पर किसी के यहां पर खेती-बाड़ी का काम करता था । वहां पर किसी बात को लेकर उसने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले मनीष की हत्या कर दी थी । वहीं इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में वह फरार हो गया तब से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी, लेकिन अब 17 वर्ष के बाद पुलिस की पीओ सेल की टीम ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

वहीं, हमीरपुर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहले उत्तर प्रदेश में तलाश की गई जहां से वह रहने वाला था। उन्होंने कहा कि जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वह पंजाब के रूप नगर में रह रहा है और वहां उसने सिख समुदाय का भेष बना लिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों वह चंडीगढ़ में था जहां सूचना मिलने के बाद उसे वहां से गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने कहा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा इसके बाद अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक