मंडी के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त बच्चे आखिरी दिन चंडीगढ़ में घूमे

मंडी के चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त बच्चे आखिरी दिन चंडीगढ़ में घूमे

मंडी समाचार

मंडी:-  चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त मंडी के बच्चों ने मंगलबार को तीसरे व आखिरी दिन चंडीगढ़ में सैर की। सभी चंडीगढ़ अटारी वाघा बार्डर से देर रात पहुंचे थे। उनका रात्रि ठहराव होटल डायमंड प्लाजा में था। बच्चों ने चंडीगढ़ में नेक चंद रॉक गार्डन, सूखना झील, रोज़ गार्डन तथा 17 सेक्टर मार्केट का भ्रमण किया।

वाघा बार्डर में भी वे भारतीय जवानों के जज्बे को देखकर काफी उत्साहित थे और कई बच्चों ने आर्मी ज्वाइन करने की प्रेरणा भी रिट्रीट सेरेमनी देखकर ली। वाघा बार्डर में बीएसएफ जवानों की परेड, डांस मूव, बहादुरीयुक्त करतब, अपने देश के झंडे के प्रति समान और देश की सुरक्षा के लिए उनकी आन, बान शान देखकर बच्चे बड़े प्रभावित हुए। दोनों देशों की इस रिट्रीट सेरेमनी ने बच्चों को बड़ा रोमांचित किया और देश और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति नई सीख भी दी।

जिला प्रशासन ने बच्चों यात्रा को सुविधाजनक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एडीसी रोहित राठौर ने बच्चों के लिए वीआईपी पास की व्यवस्था करवा दी थी जिससे भारतीय जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स की इस परेड सेरेमनी को बड़ी नजदीक से देखने का मौका मिला। शाम को बच्चे चंडीगढ़ से मंडी वापिस लौट आए।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने बच्चों को रॉक गार्डन के शिल्पकार श्री नेक चंद के बारे में बताया कि कैसे एक छोटी सी सरकारी नौकरी पर लगे हुए साधारण व्यक्ति ने इतना बड़ा सपना देखा और उसे पूरा किया। रॉक गार्डन के निर्माण में उसे कई वर्ष लगे और काफी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन वे अपने मिशन से पीछे नहीं हटे। बच्चों को बताया गया कि कैसे इस्तेमाल की गई चीजों, कवाड़, टूटे हुए कप प्लेट्स और ऐसा सामान जिसे हम बेकार समझ बैठते है, नेक चंद ने उसे बड़ी खूबसूरती और अपनी निमार्ण कला से जीवंत कर दिया। आज इस कलाकृति को देखने हजारों लोग रोज चंडीगढ़ पहुंचते है। बच्चे रॉक गार्डन को देखकर हैरान भी थे और रोमांचित भी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।