ज्वाली में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह,एसडीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ज्वाली में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह,एसडीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ज्वाली समाचार

ज्वाली (अमित गुलेरिया):-  ज्वाली में उपमंडल स्तरीय 76वां गणतंत्र दिवस समारोह शहीद सुरिंदर सिंह राजकीय आईटीआई ज्वाली के परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी ठाकुर विचित्र सिंह ने  राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा पुलिस व विभिन्न स्कूलों के एनएसएस, स्काउट एंड गाइड  की टुकडियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। 

इसके उपरांत मुख्यातिथि ने शहीद सुरिंदर सिंह की प्रतिमा के समक्ष फूल अर्पित व ज्योति प्रज्ज्वलित करके उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने देश की खातिर अपनी कुर्बानी देने वाले ज्वाली उपमंडल के वीर सैनिकों के परिजनों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत इलाके विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके खूब मनोरंजन किया और दर्शकों की तालियां बटोरी। 

इस अवसर पर एसडीएम विचित्र सिंह ठाकुर ने सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अपने संबोधन में देश को आजादी दिलाने में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी व नमन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों को भी नमन किया जिन्होंने ऐसे देश भगत शूरवीर पैदा किए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।