खण्ड विकास कार्यालय सोलन की समीक्षा बैठक आयोजित

 खण्ड विकास कार्यालय सोलन की समीक्षा बैठक आयोजित


कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकास के विभिन्न कार्य सम्पन्न होते हैं और इस दिशा में खण्ड विकास कार्यालय महत्वपूर्ण है। विनोद सुल्तानपुरी आज ज़िला पंचायत कार्यालय सोलन के सभागार में खण्ड विकास कार्यालय सोलन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधानों एवं अन्य से आग्रह किया कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने और कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में वर्ष 2022-23 में लगभग 4.76 करोड़ रुपए, वर्ष 2023-24 में लगभग 4.21 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2024-25 में अभी तक लगभग 2.03 करोड़ रुपए के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गांरटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री श्रम धन मान सम्मान योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा 15वें वित्त आयोग के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र प्रकाश राणा, पंचायत समिति सदस्य देवेन्द्र, ग्राम पंचायत चामत भड़ेच के प्रधान गणेश दत्त शर्मा, ग्राम पंचायत रणों के प्रधान संजीव कुमार, ग्राम पंचायत बोहली के प्रधान राकेश कुमार, ग्राम पंचायत हरिपुर की प्रधान सुमन लता, ग्राम पंचायत शडियाना की प्रधान सपना ठाकुर, ग्राम पंचायत काबाकलां की प्रधान यशोदा, ग्राम पंचायत चेवा की प्रधान सुमन, ग्राम पंचायत देवठी की प्रधान शालिनी, ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीना राम, ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुनील कुमार, ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के प्रधान संजय कुमार, ग्राम पंचायत पट्टा बरोरी के प्रधान हरीश, ग्राम पंचायत भोजनगर के उप प्रधान रणजीत सिंह, ग्राम पंचायत नेरी कलां के उप प्रधान अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत ककड़हट्टी के उप प्रधान त्रिलोक सिंह, ग्राम पंचायत हरिपुर के उप प्रधान अफज़ल बेग, खण्ड विकास कार्यालय के कर्मचारी, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व ग्राम रोज़गार सेवक बैठक में उपस्थत थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर