गांधी जी ने दिखाया सत्यनिष्ठा एवं अहिंसा का मार्ग

 गांधी जी ने दिखाया सत्यनिष्ठा एवं अहिंसा का मार्ग  

विधानसभा अध्यक्ष ने अन्य गणमान्यों के साथ दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के लिए महात्मा गांधी के संघर्षों व विचारों को याद किया गया।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सत्यनिष्ठा एवं अहिंसा के पुजारी थे व देश को आजाद करने के लिए महात्मा गांधी ने अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को अपनाकर अनेक महापुरूषों ने अपने जीवन का उद्धार किया है तथा समाज को नई राह दिखाई है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिवस उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों व सैनिकों को समरण करने का दिन है, जिन्होंने इस देश की आजादी व रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम सभी को उन महान् विभुतियों द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण कर आगे बढ़ना होगा।  

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने महात्मा गांधी और शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-गायन एवं राम धुन की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नगर निगम महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य कोऑपरेटिव बैंक देवेन्द्र श्याम, महाधिवक्ता अनूप रत्न, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

कांगड़ा के कस्बा पुन्नर गाँव के डॉ. अभिषेक शर्मा ने रचा सफलता का नया इतिहास :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक