महाकुंभ में भगदड़ मचने के कारण अमृत स्नान रूका

महाकुंभ में भगदड़ मचने के कारण अमृत स्नान रूका

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ में भगदड़ की खबरों पर विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा का कहना है, "संगम मार्गों पर कुछ बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है.

डायवर्जन किए गए घाटों पर लोग जाना नहीं चाह रहे थे. सभी को संगम पर स्नान करना था, जिसकी वजह से एक ही जगह पर ओवर क्राउडिंग हो गया और भगड़ग की स्थिति पैदा हो गई.घायलों को महाकुंभ स्थित केंद्रीय अस्पताल में लाया जा रहा है. बता दें मौनी अमावस्या के स्नान के कारण 8-10 करोड़ लोगों की भीड़ महाकुंभ पहुंच गई थी.मेला क्षेत्र में लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि कोई भी संगम घाट की तरफ ना जाए. लोग जल्द से जल्द बाहर निकलने की कोशिश करें.

दर्जनों एम्बुलेंस से घायलों को केंद्रीय चिकित्सालय महाकुंभ लाया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है. गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को हायर सेंटर भी रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है. राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अखाड़ों के महंतों की वार्ता चल रही है. महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव यमुना पुरी ने मेला प्रशासन को बताया कि वह सब अमृत स्नान अभी रोक दिए हैं.

तो वहीं संगम पर भगदड़ के बाद NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है. कमांडो ने जेटी के आस-पास को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही शहर की सड़कों पर जिन सुरक्षा जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी, उन्हें अब संगम की ओर भेजा जा रहा है. संगम पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा जवानों को बढ़ाया जा रहा है.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा