मक्की की पिसाई करवाकर आटा प्रदेश भर में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को 50 रूपये प्रति कि०ग्रा० की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है।

 मक्की की पिसाई करवाकर आटा प्रदेश भर में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को 50 रूपये प्रति कि०ग्रा० की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है।


जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुल्लू अरविन्द शर्मा ने बताया कि सरकार व विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की पिसाई करवाकर आटा प्रदेश भर में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को 50 रूपये प्रति कि०ग्रा० की दर से उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया की जिला कुल्लू में भी माह जनवरी, 2025 में 62 किंवटल मक्की का आटा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में 7 गोदामों से जिला की 455 उचित मूल्य की दुकानों को वितरित किया गया। उपभोक्ताओं में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की के आटे के प्रति रुझान व मांग को देखते हुए मण्डी जिला से मक्की के आटे को मँगवाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबन्धक, हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मण्डी द्वारा फरवरी माह की पहली तारीख तक जिला कुल्लू के निगम के गोदामों में 60 किंवटल मक्की का आटा कुल्लू भिजवाने हेतु आशवस्त किया है, ताकि जिला कुल्लू की उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मक्की के आटे की मांग व खपत की पूर्ति की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि यदि और अधिक मांग हुई तो किसी अन्य जिला व स्थान से मक्की के आटे की आपूर्ति जिला के राशन डिपो में करवाई जाएगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।