उपायुक्त ने किया मानसून आपदा-2023 के क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

 उपायुक्त ने किया मानसून आपदा-2023 के क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता की जा रही सुनिश्चित


ऊना उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को मानसून आपदा-2023 के दौरान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सरकार द्वारा इन मकानों के निर्माण के लिए प्रभावित परिवारों को 7-7 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने मानसून आपदा-2023 के सभी प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज के तहत मुआवजा राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की गई थी। पहले जहां पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.30 लाख रुपये की सहायता दी जाती थी, वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसे बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया था।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ऊना उपमंडल के मेहतपुर और हरोली उपमंडल के तीन स्थानों पर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया, जहां निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार, संबंधित तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द अपने नए घरों में सुरक्षित जीवन व्यतीत

 कर सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।