निर्धारित समय में विकास कार्योंे को पूरा करवाएं अधिकारी: पठानिया

 निर्धारित समय में विकास कार्योंे को पूरा करवाएं अधिकारी: पठानिया


     बोले, गुणवत्ता का भी रखें विशेष ध्यान, नियमित करें निरीक्षण

     विकास कार्यों की समीक्षा के लिए शाहपुर में बैठक आयोजित

 शाहपुर  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें इसके साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।

   शुक्रवार को शाहपुर में विकास कार्यों तथा विधायक प्राथमिकता को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करना जरूरी है ताकि विकास कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का जन कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध तरीके से लागू करने पर विशेष जोर है। इसके अलावा जन समस्याओं एवं शिकायतों के कारगर निपटारे पर खास ध्यान दिया जा रहा है।  

  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब तथा वंचित वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं और अधिकारी फील्ड में कैम्प लगा कर योजनाओं का प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुँच सके। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति पर भी अधिकारियों से रिपोर्ट ली।

उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विकास कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने व मामलों के तुरन्त निपटारे के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधायक प्राथमिकता में शामिल करने वाले कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की तथा अधिकारियों के सुझाव भी मांगे गए।

  इस अवसर पर एसडीएम करतार सिंह तथा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल