ऊना, सजधज कर पहुंचे दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, बिचौलिए को मिली यह सजा

ऊना, सजधज कर पहुंचे दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, बिचौलिए को मिली यह सजा 


ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के सिंगा गांव में मंगलवार को एक युवक की शादी से जुड़ा बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहाँ बारात लेकर दूल्हा तो पहुंचा पर दुल्हन थी ही नहीं उस गाँव में तो क्या कहीं और भी नहीं तो मौके की नजाकत को भांपते हुए बिचोलिया महिला भी हुई फरार

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह के समय कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नारी गांव से बरात सिंगा गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीण भी बरात आती देख सोच में पड़ गए। ग्रामीणों ने दूल्हा पक्ष से पूछा कि आपको कहां जाना है। इसपर बरातियों ने भी पूछा कि यहां शादी वाला घर कौन सा है। इसपर ग्रामीणों ने कहा कि यहां तो कोई शादी नहीं है। यह सुनकर दूल्हा पक्ष के लोग विश्वास नहीं कर पाए। उन्होंने दूल्हन की फोटो दिखाई तो ग्रामीणों ने साफ कहा कि यह लड़की उनके गांव की नहीं है। यह सुनकर सभी के होश उड़ गए। वहीं शादी का रिश्ता करवाने वाली बिचौलिया नारी गांव की महिला भी गाड़ी से उतरी और तेवर दिखाते हुए कहा कि शादी इसी गांव में है। मैं लड़की के घर का पता करके आती हूं। यह बहाना बनाकर महिला अपने पति के साथ गाड़ी में सवार होकर फरार हो गई। जब महिला काफी समय तक वापस नहीं आई तो ग्रामीणों के साथ बरातियों को भी शक हुआ।महिला को फोन लगाया तो उसने कहा कि लड़की ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और वह पंजाब के नवांशहर अस्पताल जा रही है। इस पर शक और गहरा गया और कुछ लोगों ने दूसरी गाड़ी में रवारा होकर महिला को पकड़ा और वापस सिंगा गांव लेकर आए। इसके बाद बरातियों और महिला का विवाद गहराता देख मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और पुलिसकर्मी भी पहुंचे। इसके बाद बरातियों को पंचायत घर ले जाया गया। शाम पांच बजे पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर थाना सदर पुलिस के पास भेजा। लेकिन देर शाम तक दूल्हा पक्ष नहीं पहुंचा। जबकि आरोपी महिलाऔर उसका पति रात को थाना सदर में पेश हुए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से बयान दर्ज किए गए हैं। आगामी जांच जारी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर