छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

  छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत पंचायत भाटियां के गांव दरोट निवासी करीब 21 वर्षीय फौजी युवक अमन की रैहन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अमन पुत्र दीपक कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। बीती रात वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर रैहन से फतेहपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान रैहन क्षेत्र में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तीनों युवकों को उपचार के लिए रैहन स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके दोनों साथियों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अमन अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। जवान बेटे की मौत की खबर जैसे ही गांव और क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त