मेडिकल कॉलेज चंबा में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ

 मेडिकल कॉलेज चंबा में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ

ऑर्थो सर्जरी में बढ़ेगी सटीकता, मरीजों को चंबा में ही मिलेंगी उन्नत उपचार सुविधाएं


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ किया गया। नई मशीन के शुरू होने से हड्डी एवं जोड़ संबंधी जटिल ऑपरेशनों में चिकित्सकों को अधिक सटीकता के साथ कार्य करने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में नई सी-आर्म मशीन स्थापित की गई है। इससे मरीजों को उन्नत तकनीक आधारित उपचार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य जिला चंबा के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सी-आर्म मशीन ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर हड्डियों और जोड़ों की रियल टाइम तस्वीर उपलब्ध कराती है। इससे फ्रैक्चर, ट्रॉमा, रीढ़ की हड्डी और अन्य जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी को अधिक सटीकता के साथ करने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि नई मशीन की मदद से ऑपरेशन की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी और कई मामलों में मरीजों को उपचार के लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा चंबा में ही उपलब्ध होने से जिले के मरीजों को लाभ मिलेगा।

 अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि सी-आर्म मशीन के संचालन से जिले के मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी और मेडिकल कॉलेज चंबा की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत