एसबीआई बैंक के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क, निजी जानकारी साझा न करें : सुरेंद्र कुमार

 एसबीआई बैंक के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क, निजी जानकारी साझा न करें : सुरेंद्र कुमार

सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय आरटीआई एक्टिव अधिकारी ने आम नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील


अजय सूर्या मंडी हिमाचल प्रदेश। सीसीआईडी ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय आरटीआई एक्टिव अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने आम नागरिकों से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नाम पर होने वाली संभावित साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डेटा लीक से जुड़ी खबरों के बीच लोगों को अपनी बैंकिंग जानकारी की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

सुरेंद्र कुमार ने कहा कि साइबर ठग लोगों का नाम, मोबाइल नंबर या बैंक से जुड़ी कुछ जानकारी हासिल कर उन्हें फोन कर सकते हैं। ऐसे में केवल व्यक्तिगत जानकारी पता होने से किसी व्यक्ति को असली बैंक अधिकारी नहीं माना जाना चाहिए। ठग बैंक खाता बंद होने की धमकी देकर लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं।उन्होंने नागरिकों को सलाह दी कि बैंक के नाम पर आने वाली संदिग्ध कॉल से घबराएं नहीं और किसी भी अनजान एसएमएस या व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी के साथ भी ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी और इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड साझा न करें। कॉल करने वाले की पहचान की पुष्टि बैंक के आधिकारिक माध्यमों से ही करें।

उन्होंने कहा कि नागरिक अपने बैंक खातों में होने वाले लेन-देन की नियमित जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत बैंक को दें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in⁠ पर शिकायत दर्ज करवाएं।

सुरेंद्र कुमार ने कहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे प्रभावी उपाय हैं। आम नागरिक किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार