संदेश

लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कारगिल विजय दिवस पर याद किया कारगिल शहीदों को

चित्र
 कारगिल विजय दिवस पर याद किया कारगिल शहीदों को  प्रेम स्वरूप  -उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घाड-II के बल्दोआ गाँव के शहीद श्री वीर सिंह को प्रशासन की ओर से श्री श्याम सिंह खंड  विकास अधिकारी नगरोटा सूरियां  ने उनके घर जाकर उनकी प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए व् हार पहनाकर श्रदांजली दी गई व् उनके पिता जी को शाल व् टोपी भेंट कर सम्मानित किया I इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत घाड-II, विकास खण्ड नगरोटा सूरियां के समाज शिक्षा एवं खण्ड योजना अधिकारी श्री कुलविन्द्र सिंह , कम्प्यूटर अनुदेशक श्री सुदर्शन सिंह, समस्त वार्ड मेम्बर ग्राम पंचायत घाड-II व् अन्य स्थानीय ग्राम वासियों ने शहीद वीर सिंह को श्रदांजलि अर्पित की I व् उनके  राष्ट्र  के प्रति सर्वोच्च बलिदान को याद किया I

मणिपुर के इंफाल में महिला का यौन उत्पीड़न मामले में बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल हुआ सस्पेंड

चित्र
मणिपुर के इंफाल में महिला का यौन उत्पीड़न मामले में बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल हुआ सस्पेंड मणिपुर की राजधानी इंफाल में महिला का यौन उत्पीड़न करते हुए बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बीएसएफ के जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इंफाल में एक महिला ग्रौसरी दुकान में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान बीएसएफ के जवान ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल सतीश प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जवान वर्दी में इंसास राइफल लिए हुए महिला की बॉडी टच कर रहा है। महिला की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए हम यह वीडियो दिखा नहीं सकते हैं। घटना के बाद 20 जुलाई को आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। सीमा सुरक्षा बल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है।

6 साल से काम कर रहे फेक दस्तावेज के आधार पर स्टेट विजिलेंस ने जयसिंहपुर निवासी को धरदबोचा

चित्र
6 साल से काम कर रहे फेक दस्तावेज के आधार पर स्टेट विजिलेंस ने जयसिंहपुर निवासी को धरदबोचा   फेक दस्तावेज के आधार पर 6 साल से काम कर रहे सिंचाई और स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी लिपिक को स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो ने धर दबोचा मंगलवार को व्यक्ति की पहचान जयसिंहपुर निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है। आपको बता दें कि अवतार सिंह ने फर्जी कागजातों में अपनी जन्मतिथि 25 मई 1954 के स्थान पर 25 नवम्बर 1960 लिखवाई थी। शिकायतकर्ता के आरोपों की जांच में तथ्य सही पाए जाने पर ब्यूरो ने उसके खिलाफ धारा 420, 465, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

असम पुलिस ने गिरफ्तार किया पालमपुर के एक दंपती को लड़कियों की तस्करी के मामले में

चित्र
असम पुलिस ने गिरफ्तार किया पालमपुर के एक दंपती को लड़कियों की तस्करी के मामले में लड़कियों की तस्करी के मामले में असम पुलिस ने 19 जुलाई को 10 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थी असम पुलिस ने उन्हें असम के ही मैरीगांव जिले से हिरासत में लिया था जिन्हें 20 जुलाई को न्यायालय में पेश करने के उपरांत 28 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया । पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ऐसा मामला सामने आया है। असम पुलिस से संबंधित मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की पूरी जानकारी मिलते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: