प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति

 प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

फतेहपुर  भाजपा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं जिला परिषद कांगड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार की नाकामियों और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न आधारभूत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जगदेव ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई थी और अब हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, महिलाएं, युवा, ठेकेदार, व्यापारी, मजदूर और कर्मचारी सहित समाज का हर वर्ग सरकार की नीतियों से निराश है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करें। साथ ही भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से संधगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।

बैठक में लठियाल पंचायत के उपप्रधान रूप लाल धीमान, कैप्टन भाग सिंह, मास्टर रूप लाल शर्मा, उत्तम चंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, स्वर्ण राणा, प्रधान हरेंद्र पाल सिंह, कै. चैन सिंह, स्वरूप शर्मा, सुनील सिंह, महेंद्र सिंह, श्याम लाल चौधरी, रविंदर चौधरी, उत्तम पठानिया, ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह, डॉ. गोविंद पठानिया, कमल सिंह, किशोर सिंह और संजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया