संदेश

‌‌‌ उत्तर प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लखनऊ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: UP ATS ने 4 संदिग्धों को दबोचा, रेलवे सिग्नल उड़ाने का था प्लान

चित्र
लखनऊ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: UP ATS ने 4 संदिग्धों को दबोचा, रेलवे सिग्नल उड़ाने का था प्लान ​लखनऊ/ब्यूरो: उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने राजधानी लखनऊ में एक खौफनाक आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया है। एटीएस ने पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के इशारे पर देश में आगजनी और दहशत फैलाने की योजना बना रहे चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत, लोकेश और अरबाब के रूप में हुई है। ​रेलवे स्टेशन और सिग्नल थे निशाने पर ​पकड़े गए आरोपी लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल बॉक्स और अन्य महत्वपूर्ण संपत्तियों को निशाना बनाने की फिराक में थे। जांच में सामने आया है कि इनका मुख्य उद्देश्य ट्रेन संचालन में बाधा डालकर बड़ी जनहानि करना और समाज में अराजकता फैलाना था। आरोपियों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी भी पूरी कर ली थी। ​सोशल मीडिया और 'QR कोड' का खेल ​जांच में जो खुलासे हुए हैं वे चौंकाने वाले हैं: ​विदेशी कनेक्शन: मुख्य आरोपी साकिब टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड एप्स के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। ​आगजनी...

चार बच्चों सहित पांच की मौत,अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, स्विमिंग पूल से लौट रहा पूरा परिवार खत्म

चित्र
चार बच्चों सहित पांच की मौत,अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, स्विमिंग पूल से लौट रहा पूरा परिवार खत्म  (उत्तर प्रदेश ब्यूरो : सुनील शर्मा) उत्तर प्रदेश के  हापुड़ में बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सभी लोगों की मौत हो गई, इनमें चार बच्चे भी थे। बता दें, ये सभी बाइक सवार स्विमिंग करके वापस लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यह हादसा थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। हादसे में मरने वालों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। बता दें, घटना के तुरंत बाद मृतकों को निजी अस्पताल में ले जाया गया था। अब पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद सभी मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। मृतकों की पहचान दानिश (उम्र 36, महिरा (उम्र 6 वर्ष), समायरा (उम्र 5 वर्ष, पुत्री दान...

महिला सिपाही ने साथी सिपाही पर लगाए रेप के आरोप, एफआईआर कराई दर्ज

चित्र
महिला सिपाही ने साथी  सिपाही पर लगाए  रेप के आरोप,  एफआईआर कराई दर्ज  उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 112 कंट्रोल रूम में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने ही साथी सिपाही विकास यादव पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। महिला सिपाही अकबरपुर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। 20 जून को ड्यूटी से लौटने के बाद जब वह अपने कमरे पर गई, तो विकास यादव जबरन कमरे में घुसा, दरवाजा बंद किया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सिपाही लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था, ड्यूटी बदलने के बहाने उसे छूने की कोशिश करता था। 21 जून को महिला सिपाही ने हिम्मत दिखाते हुए अधिकारियों को पूरी बात बताई और विकास यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अकबरपुर थाना इंचार्ज सतीश कुमार सिंह के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: