संदेश

कांगड़ा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शहीद आकाशदीप का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा

चित्र
  शहीद आकाशदीप का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचेगा अग्निवीर आकाशदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह फरीदकोट जिले के गांव कोठे चहल निवासी गुरुवार सुबह जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आकाशदीप सिंह 22 साल के थे। वह लगभग पौने दो वर्ष पूर्व बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती हुए थे। आकाशदीप सिंह सिख रेजिमेंट में तैनात था और उसकी पोस्टिंग जम्मू में थी। गत 20 अप्रैल को अपनी छुट्टियां समाप्त करके ड्यूटी पर वापिस गए थे। उनकी गत देर शाम ही अपनी मां से बात हुई थी। लेकिन आज सुबह उनके बलिदान की सूचना आ गई। आकाशदीप का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव में पहुंचेगा। उसके उपरांत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है। इस संबंध में पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा दुखी परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि बलविंदर सिंह उनके पुराने साथी हैं और इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे परमात्मा के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि वे बलविंदर सिंह और पूरे परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल को इस वर्ष आयोजित कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय 100% उत्तीर्ण परिणाम की घोषणा

चित्र
  कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल को इस वर्ष आयोजित कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय 100% उत्तीर्ण परिणाम की घोषणा  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / करते हुए गर्व हो रहा है। परीक्षा में शामिल सभी 46 छात्र सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए स्कूल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 97.6% के उत्कृष्ट स्कोर के साथ आंजनेया स्कूल टॉपर बना, उसके बाद शिवांग 96.2% के साथ दूसरे स्थान पर और चरणप्रीत ने 95.2% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कुल 11 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 24 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो छात्रों की कड़ी मेहनत और उनके शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दर्शाता है। स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री वासु सोनी ने, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और शिक्षकगण के साथ छात्रों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने पूरे स्कूल समुदाय के प्रयासों की प्रशंसा की और छात्रों को निरंतर सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शाहपुर के शहीद सेंचुरी मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

चित्र
  शाहपुर के शहीद सेंचुरी मेजर पवन का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार युवाओं और नागरिकों ने भारत माता की जय के उद्घोषों के साथ दी विदाई सरकार की ओर से उपराष्ट्रपति, कृषि मंत्री और उपमुख्य पर्यवेक्षक उपस्थित रहे धर्मशाला पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी में शहीद हुए शाहपुर के सेंचुरी मेजर पवन कुमार का सैन्य सम्मान के साथ शाहपुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में जनसैलाब और युवाओं और नागरिकों ने भारत माता की जय के साथ नारियों के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी। उनके बेटों ने मुखाग्नि दी। सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष व्लादिमीर सिंह पठानिया, कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार, विधानसभा के उपमुख्य सलाहकार केवल सिंह पठानिया और डीसी हेमराज बैरवा, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्पमालाएं निर्विकल्पी की, जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परमार परमार, पूर्व मंत्री सरन चौधरी, पूर्व विधानसभा सलाहकार केवल सिंह पठानिया और डीसी हेमराज बैरवा ने पुष्पमालाएं निक्की की। इससे पहले नाटक में शहीद की पार्थिव देह पर उमुख्य पर्यवेक्षक के रूप में केवल सिंह पणतिया पहुंचे थे, जिसमें सैकड़ों...

अंबेहटा पुलिस ने धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलने वाले एक शातिर को किया गिरफ्तार।

चित्र
 अंबेहटा पुलिस ने धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलने वाले एक शातिर को किया गिरफ्तार। अंबेहटा (सहारनपुर)  थाना प्रभारी अविनाश गौतम के कुशल नेतृत्व में अबेहटा चौकी प्रभारी आजाद सिंह ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एकअभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना प्रभारी ने बताया अभियुक्त की पहचान अरुण कुमार पुत्र केहर सिंह निवासी उत्तराखंड कालोनी थाना सदर बाजार सहारनपुर के रूप में हुई हैं। जिसके   कब्जे से सात एटीएम कार्ड, छंह हजार रुपए नकद,एक ईको स्पोर्ट्स कार बरामद हुए हैं। पुछताछ में बताया कि अपने साथी के साथ मिलकरअंबेहटा में एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाली दो घटनाओं को अंजाम दिया है पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। रिपोर्ट सुरेन्द्र अरोडा, नदीम अहमद।

अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करे: नीरज भारती

चित्र
  अधिकारी जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करे: नीरज भारती  ज्वाली : रतिक्ष कुमार / पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने आज ज्वाली में आयोजित एक कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही आज प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर कार्यकर्ता को पार्टी और सरकार में पूरा सम्मान दिया जाएगा।   उन्होंने कहा कि जवाली की जनता से चुनावों में मैंने जो वादे किए थे उनमें कुछ पूरे हो गए जो बचे है उनको पूरा करवाऊंगा। नीरज भारती ने अधिकारियों से आह्वान किया है कि वे जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि आमजन को राहत मिले और उनके मुद्दों को टालमटोल की नीति से न सुलझाया जाए। नीरज भारती ने कहा कि कई बार देखने में आता है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है, जिससे असंतोष फैलता है।  नीरज भारती ने कहा कि उनका अगले अढ़ाई महीने का लक्ष्य विकास करवाना रहेग...

सुख की सरकार निर्धन लोगों के हितों की सुरक्षा को कृतसंकल्प: रत्न

चित्र
  सुख की सरकार निर्धन लोगों के हितों की सुरक्षा को कृतसंकल्प: रत्न अपराधी ने 178 ताकतवरों को 19 लाख का चेक दिया  रिलायंट आर्टिस्ट संजय रत्न ने आज लोक निर्माण विभाग रेस्ट्रिक्शन होम क्रैचुरल से लगभग 160 रियाल को 8 लाख 16 हजार के चेक खरीदे। इस अवसर पर अभिनेता संजय रत्न ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब व्यक्तियों के हितों की सुरक्षा का संकल्प लेती है। उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य निर्माण कार्यगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत पात्र महिलाओं को गृह निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए लैपटॉप की बिक्री के लिए ई-कैमर्स वेबसाइट की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि 'महर्षि वाल्मिकी कामगार आवास योजना' को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत 2 लाख 50 हजार रुपये से कम आय वाले वाल्मिकी कम्यूनिटी के सफाई कर्मचारियों को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की सहायता का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2025 तक जो भी प्रार्थना पत्र मंदिर न्यास के पास आया था, उस प्रार्थना पत्र को 31 मार्च 2025 तक के लिए जारी किया गया था। उन्हों...

पालमपुर स्थित आईमा में अम्बेडकर भवन को पालमपुर बाबा भीमराव समिति अपने कब्जे में ले :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
  पालमपुर स्थित आईमा में अम्बेडकर भवन को पालमपुर बाबा भीमराव समिति अपने कब्जे में ले :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ... यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि आजकल सर्वत्र बाबा भीम राव अम्बेडकर जी के सम्मान में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। यह भी सर्वविदित है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी के शासनकाल में वर्ष 2007 से 2012 के बीच में हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा सभा क्षेत्र में अम्बेडकर भवनों का निर्माण किया गया था। परिणामस्वरूप आज हर शहर व गाँव में जो मैरिज पैलेस बने हैं। उनके एवज में इन अम्बेडकर भवनों में नाम मात्र का शुल्क अदा करके विवाह ,शादी , मुंडन , यज्ञोपवीत इत्यादि समारोहों का निरन्तर आयोजन होता चला आ रहा है। पूर्व विधायक ने कहा इसी कड़ी में पालमपुर विधानसभा सभा क्षेत्र के अन्तर्गत उस वक्त की ग्रांम पंचायत आईमा जो कि वर्तमान में नगर निगम पालमपुर के वार्ड में परिवर्तित हो चुकी है। ऐसे में अव इस अम्बेडकर भवन को नगर निगम पालमपुर ने अपने कब्जे में लेकर इसे अपनी सम्पति घोषित कर दिया है। प्रवीन कुमार ने...

01 मई को बिजली बंद

चित्र
  01 मई को बिजली बंद निगम  विद्युत उपमंडल मैक्लोडगंज के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 01 मई को 33/11 केवी सबस्टेशन तोतारानी में बिद्युत प्लाजा के रख रखाव तोतारानी, बाल्ह, बार्नेट, सातोबरी, नडी, डल झील, धियाल, चांदमारी, टैंगलवुड, फोरासिथगंज, सारी, भागसू नागा, धर्मकोट आदि क्षेत्र में सुबह 9:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक पीएम तक विद्युत आपूर्ति अं‍तरबंधी। उन्होंने बताया कि अगले दिन यह काम होने वाला है, मौसम खराब है।

पहलगाम में हुए आंतकी हमले को लेकर ज्वाली सिविल अस्पताल में दी भाववहीन श्रृद्धांजलि

चित्र
पहलगाम में हुए आंतकी हमले को लेकर ज्वाली सिविल अस्पताल में दी भाववहीन श्रृद्धांजलि  जवाली : दीपक शर्मा / जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा 28 निहत्थे लोगों को मारे जाने वाले लोगों की आत्मा की शांति हेतु शनिवार को सिविल अस्पताल जवाली के समस्त स्टाफ ने डॉ आशुतोष के नेतृत्व में दो मिनट का मौन रखा कर श्रद्धांजलि दी।। अस्पताल के समस्त स्टाफ ने बहुत ही भावुक होते हुए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि ऐसे आतंकी जो धर्म पूछ कर निहत्थे लोगों को मारा इसे आतंकियों को लाल चौक पर लटका कर फांसी की सजा देनी चाहिए।। इस अवसर पर डॉ मीना, डॉ शिवाली, वार्ड सिस्टर सुदर्शना, अनुराधा, सरिता, चीफ फार्मेसी ऑफिसर संदेश, भारत भूषण, अंजलि, रविन्द्र, अरुणा, शालिनी, रीना, आशा, अंजू, सपना, उर्मिला आदि मौजूद रहे।

पीएम आदर्श योजना के अन्तर्गत जिला कांगड़ा के 40 गांव आदर्श घोषित: एडीसी

चित्र
  पीएम आदर्श योजना के अन्तर्गत जिला कांगड़ा के 40 गांव आदर्श घोषित: एडीसी  50 प्रतिशत से अधिक एससी जनसंख्या वाले गांवों का विकास होगा सुनिश्चित   धर्मशाला अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के अन्तर्गत जिला कांगड़ा में 64 गांवों को चयनित किया गया है जिसमें से 40 गांवों को आदर्श घोषित कर दिया गया है। बुधवार को प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना अभिसरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी विनय कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जनसंख्या वाले गांवों का एकीकृत विकास सुनिश्चिित करना है।   उन्होंने बताया कि आदर्श ग्राम एक ऐसी संकल्पना है जिसमें लोगों को विभिन्न बनियादी सेवाएं देने की परिकल्पना की गई है, ताकि समाज के सभी वर्गों की न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति हो, और असमानताएं कम से कम रहें। इन सब गांवों में वह सब ऐसी अवसंरचना होगी और इसके निवासियों को ऐसी सभी बुनियादी सेवाओं की सुविधा मिलेगी, जो एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक है। ...

श्री चामुण्डा मंदिर में नवाया शीश रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुमार रविकांत सिंह ने

चित्र
श्री चामुण्डा मंदिर में नवाया शीश रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुमार रविकांत सिंह ने   चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 85 हज़ार श्रृद्धालु मां के दर पहुंचे  धर्मशाला : रक्षा मन्त्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव कुमार रविकांत सिंह ने श्री चामुण्डा नन्दिकेश्वर धाम मंदिर में पूजा अर्चना कर मां तथा भगवान शिव का दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया । पुजारी ओम व्यास ने उन्हें सिरोपा भेंट किया ।वहीं पुलिस चौकी श्री चामुण्डा के प्रभारी भागमल ने बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान करीव 85 हज़ार श्रृद्धालु मां तथा भोले बाबा के दर पहुंचे ।

टोडा पीर मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये दिया इनाम

चित्र
टोडा पीर मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये दिया इनाम प्रेम स्वरूप शर्मा (नगरोटा सूरियां):- स्थानीय टोडा पीर मेले की कुश्तियों में बड़ी माली पठानकोट के आकाश पहलवान ने ऊना के राहुल पहलवान को पटखनी देकर बड़ी माली अपने नाम कर ली। जबकि छोटी माली गुरदासपुर के सागर पहलवान और  गरचा के लक्की पहलवान के बीच लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद बराबरी पर रही। मेले का आयोजन शनिवार को टोडा पीर मन्दिर प्रांगण में कराया गया। मेले में जहां दुकानदारों ने मिठाइयों, खिलौनों, पेय पदार्थों व अन्य सामग्री की दुकानें सजा रखी थीं वहीं मेले में आए बच्चों व महिलाओं ने भी जम कर खरीददारी की। मेले में मुख्य आकर्षण कुश्तियां रहीं। स्थानीय पहलवानों के अलावा पंजाब, हरियाणा व जम्मू के पहलवानों ने अपने दांव पेंच लगाकर एक दूसरे को पटकने में जो मशक्कत की उसका दर्शकों ने खूब आनन्द उठाया।  मेला कमेटी आयोजकों ने बड़ी माली 41 हज़ार रुपये व छोटी माली 31 हज़ार रुपये इनाम रखा था। मेले में दर्शकों से अधिक पहलवानों की उपस्थिति देख कर दर्शक भी गदगद हो गए। हर एक कि जुवान पर यही शब्द थे कि इतनी ...

केंद्रीय छात्र संघ के द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह "झंकार" का आयोजन

चित्र
केंद्रीय छात्र संघ के द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह "झंकार" का आयोजन नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):-   राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में केंद्रीय छात्र संघ के द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह "झंकार" का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि  के रूप में राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. केवल कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अथिति के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण चन्द्र मौजूद रहे।  कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया गया। यह समस्त कार्यक्रम सीएससीए कार्यकारिणी के अध्यक्ष विकास गौरव और उपाध्यक्ष सोनाली के कुशल निर्देशन से आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी इस कार्यक्रम में अपना अहम योगदान दिया। इसके अतिरिक्त सीएससीए कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में निर्णायक भूमिका निभाई। इसमें विद्यार्थियों के द्वारा अनेक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। जिसमें एकल गान, एकल नृत्य, समूह गान, समूह नृत्य तथा लोक नृत्य सम्मिलित रहे।  केंद्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष विकास गौरव ने सभी का यहां पधा...

दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों के जौहर दिखाकर लोगों का किया खूब मनोरंजन

चित्र
दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों के जौहर दिखाकर लोगों का किया खूब मनोरंजन नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):-     नजदीकी गांव भट्ठा गूहण में ख्वाजा पीर मेले में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में रविवार को देर रात तक दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों में अपने दांव पेंच के जौहर दिखा कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 60 से भी अधिक पहलवानों ने कुस्तीयों में अपनी ताकत दिखाई।  कुश्ती की छोटी माली में छतवाल (पंजाब) के पहलवान विक्की ने पठानकोट के पहलवान गुरदयाल को पटकनी देकर 6100 रुपये नगद इनाम अपने नाम कर लिया। जबकि बड़ी माली में पठानकोट के पहलवान मिंदा ने डेरा बाबा नानक के पहलवान हैप्पी को हराकर 11000 रुपये का इनाम झटकने में कामयाब रहा।  मेला कमेटी के प्रधान प्रमोद सिंह पठानिया ने कुश्ती में भ्याग लेने वाले सभी पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेला कमेटी के सदस्यों लवली, जगदीश गुलेरिया, कुलदीप सिंह, तिलक राज पठानिया, बुद्धि सिंह पठानिया, मास्टर नीरी पठानिया, कैप्टन मदन लाल, बलदेव सिंह व माल सिंह ने भी मेले के सफल आयोजन में सहयोग किया। ...

पटवारी-कानूनगो संघ को मुख्यमंत्री ने 2 टूक कहा स्टेट कैडर तो लागू होगा

चित्र
पटवारी-कानूनगो संघ को मुख्यमंत्री ने 2 टूक कहा स्टेट कैडर तो लागू होगा कांगड़ा:-    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा प्रवास के दौरान हड़ताल कर रहे पटवारी-कानूनगो संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात में साफ-साफ कहा कि स्टेट कैडर का फैसला लागू होकर रहेगा।  ग्रामीण राजस्व अधिकारियों द्वारा आग्रह किए जाने के बाद उन्होंने यह आश्वासन दिया कि स्टेट कैडर की वजह से उनकी प्रमोशन प्रभावित नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें हड़ताल छोड़कर काम पर लौटने को कहा है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के बाद वह अप्रैल में उनके साथ मीटिंग करेंगे और सुझाव लिए जाएंगे। और किसी की प्रमोशन प्रभावित न हो, इसके लिए यदि डिस्ट्रिक एस्टेब्लिशमेंट में भी रखना पड़े तो उस पर भी विचार करेंगे।  प्रदेश पटवारी-कानूनगो संघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि सीएम के आश्वासन के बाद हड़ताल को लेकर कल यूनियन की बैठक में आगामी फैसला लिया जाएगा।

कृषि मंत्री ने नगरोटा सूरियां व कोटला में सुनीं जन समस्याएं

चित्र
कृषि मंत्री ने नगरोटा सूरियां व कोटला में सुनीं जन समस्याएं नगरोटा सूरियां:-   कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज वीरवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगरोटा सूरियां और कोटला में पहुंचकर स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।  कांग्रेस शासन के दौरान देश में कई महत्वपूर्ण कानून और योजनाएँ लागू की गईं, जिनसे महिलाओं को समानता, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता मिली। वर्तमान प्रदेश सरकार ने विधवा पेंशन को 1150 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये एवं वृद्धावस्था पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ा कर 1500 रुपये कर दिया है, जिससे हजारों महिला लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त, पात्र परिवारों की महिलाओं को भी चरणबद्ध तरीके से 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।   प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में निरंतर कार्य कर रही है और सीमित संसाध...

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक विश्राम ग्रह नगरोटा सूरियां में हुई संपन्न

चित्र
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक विश्राम ग्रह नगरोटा सूरियां में हुई संपन्न नगरोटा सूरियां (प्रेम स्वरूप शर्मा):- पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ब्लॉक नगरोटा सूरियां की बैठक प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में नगरोटा सूरियां में संपन्न हुई। जिसमे राज्य के वारिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि और मनमोहन पठानिआ, सेठ राम, पवन धीमान व सतिन्दर शास्त्री ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की।  प्रधान ने आए हुए सभी पेंशनर्स का धन्यवाद व स्वागत किया और ब्लॉक में हुए पेंशनर्स संघ की गतिविधियों बारे जानकारी दी। कोषाध्यक्ष राम पॉल धीमान ने एसोसिएशन का लेखा जोखा हाउस में पेस किया, जिसे सर्वसम्मति से हाथ खड़ा कर पास किया गया।  बैठक में सुरेश ठाकुर, सेठ राम, मनमोहन पठानिया, पवन धीमान, गुरदेव भारती, विश्वकर्मा करतार सिंह व सुभाषना भारती ने अपने अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार द्वारा 2016 से संशोधित पेंशन की राशि पेंशनर्स को देय न करने के लिए प्रदेश सरकार की कड़े शब्दो में निंदा की और संगठन को और मजबूत बनाने का प्रण लिया। का बैठक में सुरेश ठाकुर ने अपने सम्ब...

रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

चित्र
रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन नगरोटा सूरियां (प्रेम स्वरूप शर्मा):-  राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन दिसंबर, फरवरी और मार्च के माह में किया गया। इसका परिणाम आज महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण चन्द्र द्वारा घोषित किया गया।  इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इसके अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ राजेश शर्मा के कुशल निर्देशन में किया गया। पोस्टर मेकिंग में अनिकेत ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  डिजिटल पोस्टर मेकिंग में अनिकेत ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में पलक चौधरी, स्पर्श धीमान, रोहित ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कृतिका गुलेरिया ने प्रथम तथा महक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।  निबंध लेखन में पायल चौधरी ने प्रथम, महक ने द्वितीय, तमन्ना ने तृत...

देहरा में 51 करोड़ रूपये से होगा पेयजल और बिजली योजनाओं का जीर्णोद्धार

चित्र
देहरा में 51 करोड़ रूपये से होगा पेयजल और बिजली योजनाओं का जीर्णोद्धार देहरा(कांगड़ा):-   देहरा में बीते मॉनसून में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल और बिजली योजनाओं के जीर्णोद्धार पर 51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विधानसभा क्षेत्र के दो स्कूलों को नए सिरे से बनाने पर भी 4.95 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, इन्हें भी बरसात से भारी नुकसान पहुंचा था।  वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के निर्देश पर जीर्णोद्धार कार्यों के लिए राशि जारी कर दी है। देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री से क्षतिग्रस्त पानी, बिजली योजनाओं और स्कूल भवनों के पुनरुद्धार के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। वित्त एवं योजना विभाग की ओर से देहरा के करला कोटला स्थित 33केवीए/11केवीए बिजली सब स्टेशन के पुनरुद्धार के लिए 8 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।  जल शक्ति विभाग की विभिन्न क्षतिग्रस्त योजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इन योजनाओं के दोबारा शुरू होने पर देहरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान ह...

महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही नगरोटा सूरियां क्षेत्र में मेलों के साथ कुश्तियों का हुआ आगाज

चित्र
महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही नगरोटा सूरियां क्षेत्र में मेलों के साथ कुश्तियों का हुआ आगाज नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):-   महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही नगरोटा सूरियां क्षेत्र में मेलों के साथ कुश्तियों का आगाज हो गया है। नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत कथोली के कोटेश्वर महादेव मंदिर में वुधवार को जहां लोगों ने मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ मेले में लगी दुकानों में खरीददारी की वहीं कुश्ती प्रेमियों ने कुश्तियों का भी आनन्द लिया।  कुश्तियों का आयोजन एसएस राजपूत के नेतृत्व में किया। जबकि कथोली पंचायत उपप्रधान मुनीष मोनू ने कुश्तियों में रेफरी की  भूमिका निभाई। कुश्तियों के मुकाबले में  मुकेरियां के  रोहित पहलवान ने गोलवां के रोहित पहलवान को हराकर बड़ी माली अपने नाम कर ली। जबकि छोटी माली नन्दपुर के अनु पहलवान ने ज्वाली के अभिजीत पहलवान को हरा कर अपने नाम कर ली।  कुश्ती दंगल में बड़ी माली का इनाम 7500 रुपये व छोटी माली का इनाम 6000 रुपये रखा था। दंगल कमेटी प्रधान सएस राजपूत ने बताया कि कोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 09 मार्च को कांग...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: