संदेश

‌‌‌ चंबा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चंबा भूस्खलन से भारी चट्टानों के नीचे पति-पत्नी दबे, हुई मौत

चित्र
चंबा भूस्खलन से भारी चट्टानों के नीचे पति-पत्नी दबे, हुई मौत  (चंबा जितेन्द्र खन्ना) जिला चंबा के मैहला विकास खंड की ग्राम पंचायत चड़ी में बारिश के कारण भूस्खलन होने से भारी चट्टानों के मकान पर आ गिरने से पति-पत्नी की मलबे में दबने से मौत हो गईं। घटना की सूचना पाते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गईं है। शवों को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कालेज चंबा लाया जा रहा है।   जानकारी के अनुसार चड़ी पंचायत के सुताह गांव के संजीव कुमार की बेटी पल्लवी अपने पति सन्नी दोनों वासी कियानी के संग अपने मायके आई हुई थी। रविवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण  भूस्खलन होने से भारी भरकम चट्टानें मकान पर आ गिरी। परिणामस्वरूप मकान में सोए सन्नी व पल्लवी की मलबे में दबने से मौत हो गई। मकान पर चट्टानें गिरने की आवाज सुनकर हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर शेष सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उधर, चड़ी पंचायत के उपप्रधान पवित्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है।

चम्बा मृत्यु उपरांत ऋण चुकाने में असमर्थ लोगों के लिए बैंक लाए नीति: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

चित्र
चम्बा मृत्यु उपरांत ऋण चुकाने में असमर्थ लोगों के लिए बैंक लाए  नीति: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  ( चंबा जितेन्द्र खन्ना) जिला परामर्शदात्री समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन आज बचत भवन चम्बा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि बैंकों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत ₹1,410.41 करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें जिला ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹1,637.22 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया, जोकि 116.10% है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा जिला चम्बा में बैंकों के पास कुल ₹7,338.41करोड़ की जमा राशि है। लेकिन उसकी तुलना में ऋण बहुत कम वितरित किए हैं जिस कारण जिला का ऋण-जमा अनुपात कम है। उन्होंने सभी बैंकों को कहा कि जिले में छोटे व्यापारियों व उद्यमियों तथा किसानों को बिना किसी परेशानी के ऋण उपलब्धता सुनिश्चित की...

चंबा में अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चित्र
  चंबा में अवैध शराब बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  (चंबा जितेन्द्र खन्ना) सरोल स्थित एक बीयर बार में छापेमारी कर पुलिस ने देसी शराब की 19 पेटियां जब्त की हैं। बार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज। जिला चंबा में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार देर शाम, सरोल स्थित एक बीयर बार में छापा मारकर पुलिस ने देसी शराब की 19 पेटियां बरामद कीं।यह कार्रवाई SIU सैल प्रभारी डीएसपी मयंक की अगुवाई में की गई। अवैध शराब की सूचना गुप्त सूत्रों से मिली थी, जिसके आधार पर रेड डाली गई। मौके से बरामद शराब को कब्जे में लेकर पुलिस ने बार मालिक के खिलाफ अवैध शराब अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले क पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस रेड में भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई शराब बरामद हुई है

चंबा में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

चित्र
चंबा में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चंबा(जितेंद्र खन्ना):- जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में हुई पर्यटकों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  आज जिला मुख्यालय चम्बा में भी व्यापार मंडल के आह्वान पर बाजार 12 बजे तक बंद रखा गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की अगुवाई में आक्रोश रैली भी निकाली गई। आक्रोश रैली में पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। यह रैली मुख्य चौक से आरंभ होकर पूरे बाजार का चक्कर लगाने के बाद मुख्य चौक पर पहुंचकर ही संपन्न हुई, जहां पाकिस्तान का पुतला भी जलाया गया।  दोपहर 12 बजे विश्व हिंदू परिषद  के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ आज पूरा देश एकजुट है। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब आतंकियों को जरूर देना चाहिए। यह आतंकियों की कायराना हरकत है। यदि आतंकियों में साहस होता तो भारतीय सेना के सामने आते।  उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू होना ही घात...

#Chamba: 100 से ज्यादा युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

चित्र
#Chamba: 100 से ज्यादा युवाओं ने थामा भाजपा का दामन चम्बा(जितेंद्र खन्ना):- पिछले एक महीने से चम्बा जिला में राजनीतिक सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं। दोनों राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े दिग्गज नेता चम्बा का दौरा कर चुके हैं। अभी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय दौरा था। साथ ही उनके साथ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। वह अपने चार दिवसीय दौरे पर अभी भी चंबा में डटे हुए हैं।  इस बीच भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ छोड़ करीब 100 से ज्यादा युवाओं ने आज हर्ष महाजन की अगुवाई में भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसके बाद तो जिला में राजनीति सर गर्मियों और बढ़ गई। करीब 100 से ज्यादा युवाओं ने हर्ष महाजन के निवास स्थान पर पहुंचकर भाजपा में शामिल होकर हर्ष महाजन के जिंदाबाद के नारे लगाए।  अब आने वाले समय में इसके बाद चंबा में और भी राजनीतिक उथल पुथल की संभावना दिख रही है। भाजपा में शामिल हुए युवाओं ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी में कई सालों से जुड़े हुए थे लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। साथ ही हर्ष महाजन की कार्यशैली से प्रभावित होकर उ...

खेल-कला व करियर मार्गदर्शन से जुड़े प्रतिष्ठित लोग गोद ले सकेंगे स्कूल

चित्र
खेल-कला व करियर मार्गदर्शन से जुड़े प्रतिष्ठित लोग गोद ले सकेंगे स्कूल चंबा(ब्यूरो):- अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत ज़िला में खेल, कौशल विकास, कैरियर- मार्गदर्शन तथा परामर्श, कला एवं शिल्प, चित्रकला, गीत-संगीत, नृत्य आदि क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग भी  स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों का चयन कर गोद ले सकते हैं।  उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए जनप्रतिनिधि, संस्थाएं, विभिन्न गतिविधियों से जुड़े  लोग, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी स्वेच्छा से स्कूलों  को गोद लेकर अपनी सक्रिय भूमिका  को सुनिश्चित बना सकते हैं ।  उन्होंने बताया कि  हिमाचल प्रदेश स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत  अपना विद्यालय योजना के अंतर्गत  अब तक विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा 400 से अधिक राजकीय  विद्यालयों को गोद लिया है।  उन्होंने ज़िला वासियों से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए ...

चंबा में 4.214 कि.ग्रा. चरस के साथ युवक गिरफ्तार

चित्र
चंबा में 4.214 कि.ग्रा. चरस के साथ युवक गिरफ्तार चंबा(जितेंद्र खन्ना):-   पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) चंबा की टीम ने जसौरगढ जीरो प्वाइंट के पास एक नशा तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार सुपुत्र सिंह डाकघर सवाला तहसील चुराह जिला चंबा उम्र 32 साल के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 4.214 कि.ग्रा. चरस बरामद की गई है। पुलिस ने NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही चल रही है।

चम्बा की एक बेटी ने विरासत को संजोए रखने के साथ पिता के हुनर को जिन्दा रखा

चित्र
चम्बा की एक बेटी ने विरासत को संजोए रखने के साथ पिता के हुनर को जिन्दा रखा चंबा(जितेंद्र खन्ना):-    वही हुनर, वही कलाकारी उन्ही चीजों का इस्तेमाल कुछ नही बदला, सिर्फ कलाकार बदल गया। जी हां चम्बा की एक बेटी ने विरासत को संजोए रखने के साथ पिता के हुनर को जिन्दा रखने के लिए वही कर दिखाया जो उसके पिता करते थे।  चम्बा शहर के चमेशनी मोहल्ले की रहने वाली लता के पिता पूर्ण चन्द का निधन 2017 में हुआ। पूर्ण चन्द मूर्तिकला के बेहतरीन कारीगर थे। लता ने पिता के हुनर को जिन्दा रखने के सोच को लेकर यह काम शुरू किया है। लता ने इस साल भी काली माता की दो मूर्तियां बनाई है। जिसे सुल्तानपुर वार्ड के माई का बाग और जुल्हाकड़ी मोहल्ला मां ज्वाला जी मंदिर में माता की ज्योति के साथ रखा जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ लगते मोहल्ला चमेशनी की रहने वाली लता ने बताया कि उसने पराली, लाल मिट्टी, प्लास्टर, कच्ची रस्सी, फटट्े और मलमल का कपड़ा और अलग अलग रंगों का प्रयोग करते हुए 10-15 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद मां काली की दो मूर्तियां तैयार की है। लता ने कोरोना काल के दौरान श्रीराम लीला क्लब चम्बा के लिए रावण, म...

राजकीय महाविद्यालय चंबा में IQAC के तत्वाधान में "भारत दुर्दशा" पुस्तक का हुआ विमोचन एवं परिचर्चा

चित्र
राजकीय महाविद्यालय चंबा में IQAC के तत्वाधान में "भारत दुर्दशा" पुस्तक का हुआ विमोचन एवं परिचर्चा चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  राजकीय महाविद्यालय चंबा में आज IQAC के तत्वाधान में एक पुस्तक का विमोचन एवं परिचर्चा की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त निर्देशक उच्च शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश डॉक्टर विद्यासागर शर्मा रहे।  जानकारी देते हुए IQAC समन्वयक डॉक्टर मनेश वर्मा ने बताया कि डॉ प्रशांत रमन रवि द्वारा संपादित पुस्तक "भारत दुर्दशा" जो की मूल रूप से भारतेंदु हरिश्चंद्र ने लिखी है। उसको पुनः संपादित किया है। जिसका विमोचन आज महाविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में किया गया ।  कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रचलित कर मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह और फूल देकर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ विद्यासागर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस पुस्तक के विमोचन पर मुझे बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया। यह मेरे लिए हर्ष का विषय है। क्योंकि मैं इस महाविद्यालय का एक अटूट अंग रहा हूं।  उन्होंने कहा की पुस्तक एक विचारों की संगोष्ठी है। और विचार जो है  ...

राज्य स्तरीय इंटर डाइट खेल प्रतियोगिता का आज पुलिस मैदान बारगाह में आगाज

चित्र
राज्य स्तरीय इंटर डाइट खेल प्रतियोगिता का आज पुलिस मैदान बारगाह में आगाज चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  राज्य स्तरीय इंटर डाइट खेल प्रतियोगिता का आज पुलिस मैदान बारगाह में आगाज हो गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण करने के साथ-साथ मार्च पास्ट की सलामी भी ली।  इस मौके पर डाइट की जिला उप शिक्षा निदेशक कमलेश ठाकुर ने उपायुक्त चम्बा को शॉल व टोपी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए करीब 352 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ सहित रिले रेस, बैडमिंटन, कबड्डी, वालीबॉल, डिस्कस थ्रो, शतरंज, टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।  विजेताओं को प्रतियोगिता के समापन समारोह में पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।  उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल के ...

चंबा में पटवारी एवं कानूनगो महासंघ चम्बा की हड़ताल जारी

चित्र
चंबा में पटवारी एवं कानूनगो महासंघ चम्बा की हड़ताल जारी चंबा(जितेंद्र खन्ना):-  पटवारी एवं कानूनगो महासंघ चम्बा की हड़ताल आज भी जारी रही। लिहाजा, लोगों को आज भी कार्य करवाए बिना ही घर लौटना पड़ा। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार जब तक पटवारी-कानूनगो महासंघ के साथ वार्ता नहीं करती, तब तक स्टेट कैडर की नोटिफिकेशन जारी न की जाए।  प्रदेश सरकार द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी किया जाए तभी पटवारी-कानूनगो अपनी हड़ताल खत्म करेंगे। मीडिया के साथ बातचीत करते हुए महासंघ के राज्य प्रतिनिधि नरोत्तम सिंह ने कहा कि अगर सरकार द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी।  रविवार को आयोजित हुई हिमाचल प्रदेश पटवारी-कानूनगो महासंघ की वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी को दिए आश्वासन पर आभार भी प्रकट किया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार स्टेट कैडर की नोटिफिकेशन धरातल पर उतारने से पहले महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के साथ वार्ता करे।  पिछले 14 दिन से पटवारी-कानूनगो अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पटवार स...

तूनुहट्टी में कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 3 घायल

चित्र
तूनुहट्टी में कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 3 घायल चंबा:-  चम्बा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154 A पर तुनुहट्टी के नज़दीक केरू पहाड़ के पास एक गाड़ी नंबर JK 08P 7325 दुर्घटना ग्रस्त हुई है। इस दुर्घटना के समय गाड़ी में 6 लोग सवार थे। जिनमें से 3 की मृत्यु हो गई और अन्य तीन घायल हैं। मृतकों की पहचान निम्नलिखित रूप से है। 1.विद्या देवी पत्नी पठानों राम गांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर । 2.मनु पुत्र श्री जोगिंद्र गांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ उम्र 13 साल । 3.महिंदर कुमार पुत्र राम रसीलो गांव खजूरा डाकघर हट तहसील  बसोली जिला कठुआ उम्र 48 साल । घायलों के नाम व पता 1.शंकर कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर उम्र 32 साल। 2.पठानों राम पुत्र श्री हीरो राम गांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर उम्र 58 साल । 3.यश पुत्र मखन लालगांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर उम्र 6 साल।

चम्बा के सभी न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन

चित्र
चम्बा के सभी न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन  चंबा:-    लंबित मामलों की संख्या कम करने और पक्षकारों के बीच समझौते के आधार पर मामले हल करने के उद्देश्य से जिला चम्बा में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।  जिला चम्बा के सभी न्यायालयों में प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में इन लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा के कार्यकारी सचिव निखिल अग्रवाल ने बताया कि लोक अदालतों में सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन और भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित हजारों मामलों की सुनवाई की गई।  इनमें लंबित मामले, प्री लिटिगेशन के मामले और मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न मामले भी निपटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की ओर से तीन माह में एक बार लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इन लोक अदालतों में किसी भी प्रकार की कोर्ट फीस नहीं लगती।  विशेष बात यह है कि लोक अदालतों द्वारा पारित किया गया अवार्ड दोनों पक्षों के लिए बाध्य...

जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल चम्बा की मासिक बैठक आयोजित

चित्र
जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल चम्बा की मासिक बैठक आयोजित चंबा (जितेंद्र खन्ना):-    जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल चम्बा की मासिक बैठक आज जिला मुख्यालय स्थित लक्ष्मण क्लब में प्रधान चंद्र सहगल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला चम्बा की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।  इस दौरान काउंसिल के सदस्यों ने सर्वप्रथम एसपी आवास के समीप निर्माणाधीन पार्किंग पर लगे स्टे के हटने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जल्द ही पार्किंग का निर्माण कार्य पुनः आरंभ करवा दिया जाएगा।  प्रधान चंद्र सहगल ने कहा कि माननीय न्यायालय द्वारा 3 वर्ष पहले इस निर्माण कार्य पर स्टे लगा दिया गया था जिसके कारण अब तक पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अब पार्किंग का निर्माण होने से शहर में वाहनों को खड़ा करने के लिए लोगों को असुविधा नहीं होगी।  इस दौरान उन्होंने पार्किंग में टैक्सी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था करने की मांग भी प्रशासन के समक्ष उठाई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने चम्बा जिला के विभिन्न भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में...

चंबा पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े 3 पंजाब के निवासी

चित्र
चंबा पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े 3 पंजाब के निवासी चंबा:-  पुलिस टीम चंबा ने चम्बा-पठानकोट एन.एच. 154-ए परेल रेन शेल्टर के पास बनीखेत की तरफ से आ रही स्विफ्ट डिजायर नंबर PB-18R-5690 में सवार (1)अजय कुमार पुत्र जोगिंदर पाल (2) गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह (3) मनी पुत्र हकुमत राय सभी निवासी वार्ड नं. 2, मुर्गी मोहल्ला चंदर नगर पी.ओ. बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब के कब्जा से 04.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीनों अभियोगियों को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्यवाही चल रही है।

विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता: नीरज नैयर

चित्र
विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता: नीरज नैयर चंबा (जितेन्द्र खन्ना):-  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र ओर समावेशी विकास करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है क्षेत्र चाहे कोई भी हो सब में निरंतर कार्य करने के प्रयास किये जा रहे है ये बात उन्होंने आज ग्राम पंचायत कीड़ी में पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत नगेला से पदरुई जीप योग्य संपर्क सड़क मार्ग की आधारशिला रखने के पश्चात अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करवाना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत नगेला से पदरुई तक लगभग 3 किलोमीटर लम्बी जीप योग्य सड़क का निर्माण किया जायेगा जिस पर 70 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए वहाँ के स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में सड़क को भूमिदान करने वाले लोगों का नाम उद्घाटन पटिका पर लिखना सुनिश्चित बनाया जाए ताकि ओर लोगों को भी इस महत्वपूर्ण का...

पटवारी और कानूनगो आज सड़कों पर उतर आए

चित्र
पटवारी और कानूनगो आज सड़कों पर उतर आए चंबा(जितेंद्र खन्ना):-   संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ के आह्वान पर जिला कैडर को बदलकर राज्य कैडर करने के खिलाफ पटवारी और कानूनगो आज सड़कों पर उतर आए हैं।  आज जिला मुख्यालय चम्बा में पटवारियों और कानूनगो ने रैली निकाली। यह रैली डीसी ऑफिस चम्बा से आरंभ होकर पूरे बाजार का चक्कर लगाने के उपरांत डीसी ऑफिस पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पटवारी और कानूनगो ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।  आपको बता दें कि जिला चम्बा सहित प्रदेश भर में पटवारी और कानूनगो पिछले एक सप्ताह से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करने और स्टेट कैडर के निर्णय को निरस्त करने की है।  पटवारी और कानूनगो की हड़ताल से लोगों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। लोगों के प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। बहरहाल, अपनी मांगों को लेकर अब पटवारी और कानूनगो संघ सड़कों पर उतर आया है।

हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा की मासिक बैठक आयोजित

चित्र
हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा की मासिक बैठक आयोजित चंबा(जितेंद्र खन्ना):-     हिम आंचल पेंशनर संघ चम्बा की मासिक बैठक का आयोजन आज जिला मुख्यालय स्थित लक्ष्मण क्लब में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने की। बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। अध्यक्ष प्रेम सिंह बेदी ने कहा कि पेंशनरों के विभिन्न वित्तीय लाभ प्रदेश सरकार के पास बीते कई वर्षों से लंबित पड़े हैं। हर मंच पर आवाज बुलंद की गई लेकिन अब तक उन्हें मात्र आश्वासन ही मिले हैं।  उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आगामी बजट सत्र के दौरान उनके लंबित भुगतान करने की घोषणा की जाए। महंगाई भत्ते की 3 किस्तें बहु सरकार ने जारी नहीं की हैं। चिकित्सा भत्ता जारी न होने से सेवानिवृत कर्मचारी अपना उपचार भी नहीं करवा पा रहे हैं।  इसके अतिरिक्त चम्बा शहर बढ़ रही प्रवासी भिखारियों की संख्या पर भी चिंता प्रकट की गई।  इस मौके पर सोभिया राम, बाल कृष्ण, जीवन कुमार, नरेश कुमार, सतपाल आदि मौजूद रहे।

Chamba: पंजाब के युवक से 5.20 ग्राम चिट्टा बरामद

चित्र
Chamba: पंजाब के युवक से 5.20 ग्राम चिट्टा बरामद चंबा:-  पुलिस थाना सदर चम्बा के अन्तर्गत SIU चम्बा की टीम ने हनुमान मन्दिर नजद भटालवा के पास जगननाय पुत्र शाम लाल निवासी मुहल्ला किशनपुरा बलदेव नगर, हाऊस न० 879 डाकघर अजीत नगर, गली न० 10 तहसील व जिला जलान्धर पजांब उम्र 42 साल के कब्जा से 5.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगामी कार्यवाही जारी है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चंबा में काले झंडे दिखाने की कोशिश की

चित्र
मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चंबा में काले झंडे दिखाने की कोशिश की चंबा:-    लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के चम्बा जिला के तीन दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा नेता व एस सी एस टी मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष जय सिंह ने उनके चम्बा मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें काले झंडे दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस द्वारा उनकी  इस कोशिश को नाकामयाब कर दिया गया।   दरअसल  हाल ही में हुई जल शक्ति विभाग में भर्तियों को लेकर पिछले कुछ दिनों से जय सिंह उन युवाओं  के साथ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं जिन्हें उन भर्तियों  में नियुक्त नहीं किया गया था।  इसी को लेकर आज उन्होंने चंबा मुख्यालय के भरमौर चौक पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को काले झंडे दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने और मौके पर आकर उन्हें यह सब करने से रोक लिया।  उन्होंने साफ तौर पर यह प्रशासन को चेताया है कि जब तक जल शक्ति विभाग में हुई नियुक्तियों को रद्द नहीं किया जाता है तब तक उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: