देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा

 बुधवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि उपचुनाव के दौरान लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर के विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, लेकिन कई मामलों में लोगों की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुईं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्थानीय लोगों ने नई सड़कों के निर्माण और खराब सड़कों के रखरखाव को लेकर प्रस्ताव दिए हैं, लेकिन कई कार्य अब तक आगे नहीं बढ़ पाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देहरा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क कार्यों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इनके उद्घाटन के समय सांसद को आमंत्रित नहीं किया जाता और उद्घाटन पट्टिका पर सांसद का नाम भी दर्ज नहीं किया जाता।



उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को राजनीतिक मतभेदों से अलग रखकर केंद्र और प्रदेश सरकार को मिलकर काम करना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को दिए जा रहे सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के लिए कई योजनाएं दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र के सहयोग के लिए आभार जताने के बजाय प्रधानमंत्री की आलोचना करती है।


दीपावली से पहले सीयू के लोकार्पण की उम्मीद

हरिपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा स्थित स्थायी परिसर को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिसर का 90 फीसद से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और दीपावली से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों इसके लोकार्पण की उम्मीद है।


निर्माण कार्य रुकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फंड से जुड़े विषयों को लेकर उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति और केंद्रीय मंत्री से बातचीत की है। जो भी कारण निर्माण कार्य में बाधा बने हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया जाएगा।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर देहरा और कांगड़ा के साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। वर्तमान में विश्वविद्यालय देहरा, शाहपुर और धर्मशाला के अस्थायी परिसरों से संचालित हो रहा है। स्थायी परिसर तैयार होने के बाद विश्वविद्यालय की गतिविधियों को एक बड़े परिसर में एकीकृत करने की दिशा में कदम आगे बढ़ेगा।


कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा

हरिपुर पहुंचने पर अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान भाजपा नेता डा. सुकृत सागर, नितिन ठाकुर, संजीव शर्मा, अजय खट्‌टा, सुशील कालिया, उपिंदर कुमार, वीरेंद्र भूरिया, रणजीत गुलेरिया, शिवेंद्र सैणी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद