नूरपुर अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, मातृ-शिशु अस्पताल के संचालन की उम्मीद बढ़ी

 नूरपुर अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, मातृ-शिशु अस्पताल के संचालन की उम्मीद बढ़ी


जसूर : राकेश शर्मा /

 प्रदेश सरकार की ओर से जारी चिकित्सकों की तैनाती के आदेशों के तहत नूरपुर अस्पताल में पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इनमें दो महिला रोग विशेषज्ञ, दो शिशु रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक शामिल हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से क्षेत्रवासियों को आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।


पूर्व विधायक अजय महाजन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नूरपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती मातृ-शिशु अस्पताल के संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता है और नई नियुक्तियों से इसके शीघ्र शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है।


नूरपुर अस्पताल में तैनात किए गए विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. सीमांत मल्होत्रा (मनोचिकित्सक), डॉ. आरुषि और डॉ. अर्चना निराला (महिला रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. पायल ठाकुर और डॉ. श्वेता भाटिया (शिशु रोग विशेषज्ञ) शामिल हैं।


महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करने के प्रयास कर रही है और उम्मीद है कि इसका लाभ शीघ्र ही क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।


उन्होंने नूरपुर स्थित आर्य डिग्री कॉलेज में एमए अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल की कक्षाएं शुरू करने तथा खज्जियाँ स्थित गौ सदन के लिए 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए भी प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में शिमला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष इन मुद्दों को उठाया गया था, जिस पर सरकार ने संज्ञान लिया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और खज्जियाँ गौ सदन के संचालन में भी सुविधा होगी।


पूर्व विधायक ने कहा कि वह अपने सामर्थ्य के अनुसार क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का लगातार प्रयास करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हालांकि, उन्होंने कुछ लोगों पर राजनीति चमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि नूरपुर की जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों में पूरी तरह असफल रहा है और अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़कर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहा है।


उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भाजपा के विधायक चुने गए हैं, वहां भी विकास कार्य हो रहे हैं और प्रदेश सरकार किसी प्रकार का भेदभाव नहीं कर रही है। उन्होंने नूरपुर के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन पर ‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।


महाजन ने कहा कि चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे और दस गारंटियां देकर लोगों को भरोसा दिलाने वाले अब जनता को बताएं कि चार वर्ष के कार्यकाल में कितनी गारंटियां पूरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन बयान जारी करने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उनके कार्यकाल में नूरपुर के लिए कौन-कौन से बड़े प्रोजेक्ट लाए गए।


उन्होंने कहा कि जनता को विकास कार्यों का पूरा हिसाब मिलना चाहिए और झूठे दावों तथा कहानियों से जनता को गुमराह करने की कोशिश को लोग स्वीकार नहीं करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में