समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम - रोहित ठाकुर शूलिनी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित

 समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा की भूमिका अहम - रोहित ठाकुर

शूलिनी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित



शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान करने और उन्हें रोज़गार के सीधे अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिक्षा मंत्री आज सोलन ज़िला में स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय के ऑनलाईन शिक्षा कार्यक्रम का द्वितीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
रोहित ठाकुर ने प्रबंधन स्नातकोत्तर के दो बैच, अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर, वाणिज्य स्नातक (आनर्स) और व्यवसाय प्रशासन स्नातक के कुल 1047 विद्यार्थियों को उपाधि सहित 4 गोल्ड मेडल, 5 मेरिट प्रमाण पत्र प्रदान किए।
शिक्षा मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
रोहित ठाकुर ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में शिक्षा अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन शिक्षा केन्द्र का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे जहां छात्रों को घर बैठे शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है वहीं जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह माध्यम उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपने कौशल से देश के लिए कुछ नया करें, रोज़गार के अवसर सृजित करें तथा देश के विकास में अपना योगदान दें।  
उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में स्थापित हुई शूलिनी विश्वविद्यालय को शैक्षणिक श्रेष्ठता, शोध, नवीनता और अंतररराष्ट्रीय भागीदारी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में वर्ष 2022 में डिस्टेंस एजुकेशन एवं ऑनलाईन सेंटर की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय प्रदेश में एक नॉलेज हब के रूप में स्थापित है और इसके प्रमाण विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और रैंकिंग में भी दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 452 वें स्थान, देश में 10वां तथा देश में निजी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय से अब तक हजारों युवाओं ने शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों पर रोज़गार प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि शूलिनी विश्वविद्यालय अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान है, जिससे अब तक लगभग 02 हजार पेटेंट दाखिल किए हैं और यह भारत में तीसरी सबसे बड़ी पेटेंट फाइलिंग यूनिवर्सिटी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान में तकनीक में तेज़ी से बदलाव आ रहे है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहले ही हमारे काम करने, बातचीत करने, कुछ नया बनाने और समस्याओं को हल करने के तरीकों को बदल रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि तकनीक के साथ मिलकर काम करना सीखें और आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज में एक घातक बीमारी का रूप धारण कर रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने में उपयोग करें।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने इस अवसर पर छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
शूलिनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पी.के. खोसला ने इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।  
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, उच्च शिक्षा की निदेशक डॉ. सुनीता सिंह, शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति विशाल आनंद, कुलपति अतुल खोसला, सरोज खोसला, प्रो. आशीष खोसला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, छात्र व अभिभावक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद