पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ आरोपी की 03 करोड़ 32 लाख 30 हजार 941 रुपये की संपत्ति जब्त

  पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ आरोपी  की 03 करोड़ 32 लाख 30 हजार  941 रुपये की संपत्ति जब्त

 नूरपुर से विनय महाजन 


  पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत दिनांक 29. दिसम्बर 25 को नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही अम्ल में लाते हुये पुलिस थाना ड़मटाल के अधीन मुकाम  ड़मटाल मे  *एफ आई आर  संख्या  No. 167/25 दिनांक 29.12.2025, पुलिस थाना डमटाल, जिला नूरपुर के अंतर्गत एन डी &पीएस  एक्ट  की धारा 20 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था तथा इस अभियोग में नामांकित आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला पुत्र ज्ञान चंद, निवासी गांव छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के कब्जे से 1 किलोग्राम 852 ग्राम चरस बरामद करके आरोपी को गिरफतार किया गया था । यह जानकारी एक प्रेस नोट में एडिशनल एस पी डीसी वर्मा नूरपुर में देते हुए बताया कि इस अभियोग मे जांच के दौरान आरोपी की चल व अचल सम्पति की वितिय जांच अम्ल मे लाई  गई  । जांच के दौरान मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित आय से संबंधित संदिग्ध संपत्तियों की पहचान की गई। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संबंधित अचल संपत्तियों, होटल-कम-रेस्तरां, दुकानों, मोटर वाहन एवं बैंक खातों में उपलब्ध धनराशि को अस्थायी रूप से फ्रीज़/प्रतिबंधित किया गया ।इस वितिय जांच के दौरान आरोपी की कुल सम्पति जिसका मुल्य 3,32,32,352.94/- (लगभग ₹3.32 करोड़) पाया गया को फ्रीज़ किया गया था l  जिला पुलिस नूरपुर द्धारा इस वितिय जांच के आधार पर  आरोपी की कुल 3,32,32,352.94/- (लगभग ₹3.32 करोड़) रुपये की सम्पति को फ्रीज़कर रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को भेजी गई। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली द्धारा जिला पुलिस नूरपुर द्धारा की गई वितिय जाँच को सही मानते हुये उपरोक्त आरोपी द्धारा नशे के अवैध व्यापार द्धारा अर्जित की गई सम्पति जिसका मुल्य 3,32,30,941/-पाया गया है को आदेश संख्या  एन डी पी एस /एफओ1098/ डी इ एल /2026दिनांक 09.09.26 के माध्यम से उपरोक्त  संपत्ति की जब्ती की पुष्टि की गई हैl        गौरतलव  है कि  जिला पुलिस नूरपुर ने दिनांक 10.सितंबर 2026 तक कुल 17 अभियोगों में नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों की आज तक  लगभग  29,95,92,857/- रुपये की संपत्ति जब्त करवाई है। इसके साथ ही कुछ अन्य मामले भी  सक्षम प्राधिकारी  दिल्ली के समक्ष विचाराधीन है । जिला पुलिस नूरपुर का नशे के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी है ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार