कंसा डंपिंग साइट के खिलाफ क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने संभाला मोर्चा
कंसा डंपिंग साइट के खिलाफ क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने संभाला मोर्चा
सवेरा न्यूज/अजय सूर्या नेरचौक। कंसा डंपिंग साइट को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी ने शनिवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
भूख हड़ताल के दौरान ग्राम पंचायत स्यांह के प्रधान अश्विन सैनी, उपप्रधान तुलसी राम, बीडीसी सदस्य कुलदीप चंद, मगर पाधरू, अनिल चौधरी और सुमन चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने डंपिंग साइट से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखते हुए स्थायी समाधान की मांग उठाई।
अनिल सैनी ने कहा कि डंपिंग साइट को लेकर ग्रामीण लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन उचित समाधान न होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीणों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों ने भी क्रमिक भूख हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
फोटो कैप्शन : कंसा डम्पिंग साइट को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिला परिषद सदस्य डिंपल सैनी व ग्रामीण

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें