कांगड़ा में 6 राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण प्रगति पर, 5 मौजूदा स्कूलों के उन्नयन को मंजूरी

 कांगड़ा में 6 राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण प्रगति पर, 5 मौजूदा स्कूलों के उन्नयन को मंजूरी


धर्मशाला, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में लोक निर्माण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।


उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कांगड़ा जिले में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत छह विधानसभा क्षेत्रों में नए स्कूल भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, पांच मौजूदा स्कूलों को मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।


उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पेयजल, विद्युत, शौचालय, फायर फाइटिंग सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश दिए।


बैठक में उपायुक्त ने जवाली विधानसभा क्षेत्र के थांगर, ज्वालामुखी के लाहड़ू, पालमपुर के कमलेहड़, नगरोटा बगवां के रन्हूं, फतेहपुर के मंझार तथा जयसिंहपुर के सोलवनेहर में निर्माणाधीन छह नए राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों के भवनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक परियोजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


इसके अलावा, योजना के तहत पांच मौजूदा स्कूलों के उन्नयन कार्यों पर भी चर्चा की गई। इनमें जसवां-प्रागपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला बेहड़, शाहपुर के रैत, इंदौरा, देहरा तथा धर्मशाला के स्कूल शामिल हैं।


उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि मॉडल डे बोर्डिंग स्कूलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके समग्र विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।


बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा अजय संबयाल ने राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत जिले में निर्माणाधीन एवं उन्नयन किए जा रहे स्कूलों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता केसी राणा, विनय मेहरा, बीएस ठाकुर, विवेक शर्मा, राजीव कुमार, मनोहर लाल शर्मा, विजय कुमार वर्मा, विनीत कुमार सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य राम किशन, राजीव सेठी, पवन राणा, श्याम, शमशेर सिंह, नरेश कुमार, गिरीश शांडिल्य तथा नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा सुधीर भाटिया उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी