क्षेत्रवासीयो ने इस सड़क मार्ग को जल्द ठीक करवाने की मांग प्रशासन से की
क्षेत्रवासीयो ने इस सड़क मार्ग को जल्द ठीक करवाने की मांग प्रशासन से की
(नूरपुर:-विनय महाजन)
काफ़ी समय से अक्सर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर निर्माणधीन पठानकोट मंडी फोरलेन सड़क परियोजना के तहत नूरपुर बाईपास के शुरू में सड़क खराब होने से यातायात व्यवस्था खराब होने से अक्सर इस जोन मे सड़क दुर्घटनाओं की आशंकाऐ रोजाना बढ़ने से जनसमुदाय परेशान नजर आ रहा है l इस सड़क मार्ग पर यहां से माता का मंदिर शिफ्ट हुआ है वहां फोरलेन सड़क का निर्माण होना है जिस कारण यहां से सड़क उखाड़ कर सड़क का आगामी कार्य शुरू हुआ है। इस जगह पर सड़क की चढ़ाई तीखी होने और जगह कमजोर होने के कारण कई बार भारी वाहन जोकि समान से लोड होते है वह फंस जाते है जिससे जाम लग जाता है।इसी जगह पर नूरपुर बाईपास व नूरपुर शहर की तरफ व डिफेंस रोड़ पर ट्रैफिक जाती है और यहां अक्सर जाम लगने या सड़क दुर्घटना होने की आशंका रहती है। क्षेत्रवासीयो ने इस सड़क मार्ग को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।यही हालत जसूर जोन मे अक्सर दिखाई देती है लिए
*इस बारे एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने बताया कि एनएचएआई के सबंधित अधिकारियों को इस सड़क मार्ग को जल्द ठीक करने और इसे पक्का करने के निर्देश दिए जाएंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें