रिवालसर से मणिमहेश के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, 16 वर्षों से धन्छो में लगा रहे सेवा का लंगर

 रिवालसर से मणिमहेश के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, 16 वर्षों से धन्छो में लगा रहे सेवा का लंगर



अजय सूर्या रिवालसर। त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मणिमहेश यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालु आस्था और सेवा भाव के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मणिमहेश की पवित्र यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से यात्रियों की सेवा के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

श्री मणिमहेश लंगर कमेटी के प्रबंधक नलिन महाजन ने बताया कि उनकी टीम पिछले 16 वर्षों से लगातार मणिमहेश यात्रा के दौरान धन्छो नामक स्थान पर लंगर सेवा कर रही है। यहां यात्रियों के लिए भोजन के साथ-साथ विश्राम की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाती है, ताकि लंबी और कठिन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि कमेटी का मुख्य उद्देश्य मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा करना है। रिवालसर से रवाना हुआ यह जत्था धार्मिक आस्था के साथ सेवा की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समर्पित रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी