संदेश

‌ हिमाचल प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की कार्य योजना तैयार करें अधिकारी : बाली

चित्र
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की  कार्य योजना तैयार करें अधिकारी : बाली   बोले, आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान को दें प्राथमिकता नगरोटा के आईपीएच रेस्ट हाउस में लोगों की सुनी समस्याएं धर्मशाला, नगरोटा :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे इस के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।  बुधवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगरोटा के आईपीएच रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पात्र लोगों तक पहुंचे इस के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं। बाली ने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आ...

बढ़ती गर्मी के कारण बिना किसी जरूरी काम के धूप में निकलने से बचना चाहिए :- डॉ रविन्द्र

चित्र
  बढ़ती गर्मी के कारण बिना किसी जरूरी काम के धूप में निकलने से बचना चाहिए :- डॉ रविन्द्र  बटाला, (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) एस.एम. ओ बटाला डॉ. रविंदर सिंह ने कहा कि दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी के कारण बिना किसी जरूरी काम के धूप में निकलने से बचना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लू के कारण लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि गर्मी और ठंड से प्रभावित होने पर निर्जलीकरण, हीट स्ट्रोक, बुखार, सिरदर्द, उल्टी, दस्त और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।        उन्होंने आगे कहा कि खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को इस मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस मौसम में थकान, बुखार, उल्टी, दिल की धड़कन तेज होना आदि लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में लोगों को स्वयं दवा लेने से बचना चाहिए और कोई भी लक्षण दिखने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए।      एसएमओ ने लोगों से अपील की कि वे गर्मी और ठंड से बचने के लिए नींबू पानी, लस्सी और नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का अधिक ...

किन्नौर जिला की पवारी पंचायत में आयोजित किया गया विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर

चित्र
  किन्नौर जिला की पवारी पंचायत में आयोजित किया गया विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर किन्नौर जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पवारी के पंचायत कार्यालय में आज विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत करवाया गया। शिविर में पवारी पंचायत के पवारी, तांगलिंग, तालम्पी व पूर्वनी गांव के 41 लोगो ने भाग लिया जिसमें 23 महिलाएं व 18 पुरुष शामिल रहे। शिविर में उद्धान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्धोग विभाग, उद्यान विभाग, समाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग तथा लीड बैंक किन्नौर से आए अधिकारियों ने उनके संबंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया।

उचित मूल्य की दुकानों में फोर्टीफाइड खाद्य वस्तुओं का किया जा रहा है वितरण

चित्र
  उचित मूल्य की दुकानों में फोर्टीफाइड खाद्य वस्तुओं का किया जा रहा है वितरण लोग खाद्य पदार्थों के प्रयोग में न करें संकोच -----कार्तिकेय शर्मा चंबा : जितेन्द्र खन्ना / जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्तिकेय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को पोषक तत्व जैसे लौह तत्व, विटामिंस, फोलिक एसिड के कारण होने वाले शारीरिक विकारों से बचने के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले द्वारा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत फोर्टीफाइड खाद्य वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है। जिसमें फोर्टीफाइड गंदम आटा, फोर्टीफाइड खाद्य तेल और डबल फोर्टीफाइड खाद्य नमक का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फोर्टीफाइड खाद्य नमक में मुख्यतः आयोडीन के साथ साथ लौह तत्व तथा अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसका प्रतिदिन आहार में इस्तेमाल करने से रक्त में लौह तत्व की मात्रा संतुलित बनी रहती है तथा इसकी कमी से होने वाले एनीमिया जैसी नामक बीमारी से शरीर को बचाया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि फोर्टीफाइड खाद्य नमक में लौह तत्व के अतिरिक्त आयोडीन को भी ...

कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद कैप्टन सौरव कालिया की तरह विन्द्रावन में भी शीघ्र बनेगा विक्रम बत्रा वन विहार

चित्र
कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद कैप्टन सौरव कालिया की तरह विन्द्रावन में भी शीघ्र बनेगा विक्रम बत्रा वन विहार  प्रवीन कुमार पूर्व विधायक  पालमपुर : केवल कृष्ण /  यह विचार समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने सैन्य छावनी पालमपुर स्थित होल्टा के एडम कमांडेन्ट अजय कुमार के साथ एक विशेष मुलाकात में सांझा किये । पूर्व विधायक ने एडम कमांडेन्ट को अवगत करवाया कि उनकी संस्था ने तीन वर्ष पूर्व अपना तृतीय वन महोत्सव नगर निगम पालमपुर के वार्ड नम्बर सात विन्द्रावन में मनाया । जहां पौधा रोपण किया गया उस स्थल को विक्रम बत्रा वाटिका का नाम दिया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि दिग्गज भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमन्त्री श्री शान्ता कुमार जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर शहीद परम बीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रय बत्रा के परम पूजनीय माता पिता श्री मति कान्ता बत्रा व श्री गिरधारी लाल बत्रा जी ने की । पूर्व विधायक ने बताया कि इस सुअवसर पर इन्साफ संस्था ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के समक्ष यह भी प्रस्तावना रखी कि सामने टिमटिमाते बर्फ...

सुनेट पँचायत में कोरम पूरा न होने कारण सांसी समुदाय की एनओसी के साथ ही अन्य किसी भी मुद्दे पर नही हुई चर्चा

चित्र
  सुनेट पँचायत में कोरम पूरा न होने कारण सांसी समुदाय की एनओसी के साथ ही अन्य किसी भी मुद्दे पर नही हुई चर्चा   फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / विकास खँड फतेहपुर की पँचायत सुनेट में गुरुबार को आम ग्राम सभा का आयोजन प्रधान अंकुश धीमान की अध्यक्षता में किया गया । लेकिन लोगों की उपस्थिति न होने के चलते आम ग्राम सभा सफल नही हो पाई तो वहीं एक सांसी समुदाय से हरबंस सोनी के परिबार द्बारा ली जाने बाली एनओसी का मुद्दा भी लटक गया । वहीं कोरम पूरा न होने कारण किसी भी मुद्दे पर चर्चा नही हो पाई । इस पर जानकारी देते पँचायत प्रधान अंकुश धीमान ने बताया सांसी समुदाय के एक बुजुर्ग हरबंस सोनी ने एनओसी लेने के लिए आबेदन किया हुआ है लेकिन कोरम पूरा न होने कारण एनओसी क्या अन्य किसी भी मुद्दे पर चर्चा नही हुई । बताया अब अगले 15 दिन के भीतर आम ग्राम सभा आयोजित किया जाएगी । जिसमे एनओसी के साथ ही अन्य मुद्दों को भी आम ग्राम सभा में रखा जाएगा । वहीं हरबंस सोनी ने भी पँचायत से अपील की है कि उन्हें एनओसी दी जाए । ताकि सरकार द्बारा दिए गए जमीनी प्लाट पर बो अपना घर बना सके ब परिबार सहित रह सके ।

बलजिन्दर सिंह कमाण्डेंट, 14 एन0डी0आर0एफ0 पंहुचे मलाना डैम-2 और स्थिति का जायजा लिया।

चित्र
 बलजिन्दर सिंह कमाण्डेंट, 14 एन0डी0आर0एफ0 पंहुचे मलाना डैम-2 और स्थिति का जायजा लिया। दिनांक 27/07/23 को बलजिन्दर सिंह कमाण्डेंट, 14 एन0डी0आर0एफ0 द्वारा मलाना डैम-2 का दौरा किया गया। उनके द्वारा जलविद्युत परियोजना के प्रबंधक और इंजीनियरों के साथ बातचीत की गई और डैम के गेट खोलने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही एन0डी0आर0एफ0 टीम का मार्गदर्शन किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मलाना डैम-2 में यथास्थिति बनी हुई है एवं एन0डी0आर0एफ0 की टीम एवं डैम मनेजमैन्ट के कर्मचारी संयुक्त रूप से डैम के गेटों में आई तकनीकी खाराबी को बहाल करने में लगे हुए है। एन0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा पर्वतारोहण उपकरण की मदद से डैम के कन्ट्रोल रूम तक पंहुच बनाने के लिए बेस बनाया गया है जिसकी मदद से डैम के इन्जीनियर एवं मजदूरों को अतिकठिन व जोखिम भरी स्थिति में डैम के कन्ट्रोल रूम तक पंहुचाया जा रहा है। मलाना डैम-2 के ईलाके में लगातार वारिश होने व डैम के बढ़े हुए जलस्तर के कारण डैम की बहाली में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।  गौरतलब है कि एन0डी0आर0एफ0 की एक टीम दिनांक 25/07/23 से लगातार मलाना डैम-2 ...

सिरमौर जिला में भारी बारिश से 283 करोड़ रुपये का नुकसार-हर्षवर्धन चौहान

चित्र
  सिरमौर जिला में भारी बारिश से 283 करोड़ रुपये का नुकसार-हर्षवर्धन चौहान नाहन उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला में पिछले एक माह से लगातार हो रही भारी बारिश से जिला में करीब 283 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसमें मुख्यत सड़क, पुल, पेयजल, बिजली, कृषि, उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जन सेवाओं के अलावा आमजन के जान-माल का नुकसान भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के काराण जिला में बहुत भारी नुकसान हुआ है और सारा साल जनसेवाओं की बहाली में लग जायेगा। उद्योग मंत्री गुरूवार को नाहन में सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण हुये नुकसान की जिला के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। हर्षवर्धन चौहान ने जिला प्रशासन और सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए की जिला में राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जाये ताकि आम को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशा दिए की फील्ड स्तर पर जाकर स्वयं राहत एवं पुनर्वास कार्यों की देखरेख करें और आम लोगों को हुये नुकसान का मुआजवा जल्दी प्रदान करें। उद्योग मंत्री ने कह...

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की हिमाचल इकाई ने मंझार में बिधायक को किया सम्मानित

चित्र
  शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की हिमाचल इकाई ने मंझार में बिधायक को किया सम्मानित , फतेहपुर :  बलजीत ठाकुर / शिबसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की हिमाचल इकाई ने फतेहपुर बिधायक भबानी सिंह पठानिया के साथ मंझार में शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान हिमाचल इकाई ने बिधायक की युबाओं के भविष्य के प्रति दूरगामी सोच रखने पर सम्मानित भी किया । इस बारे गुरुबार को जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष नरेश कुमार संजू ने बताया फतेहपुर बिधायक अपने पिता पूर्ब में रहे मंत्री स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के पदचिन्हों पर चलते हुए हर कार्य में पारदर्शिता ला रहे हैं । वहीं युबाओं के भविष्य को लेकर भी फतेहपुर बिधायक काफी चिंतित हैं । जिसके निबारण के लिए जखबड़ क्षेत्र को औधौगिक हब बनाने को प्रयासरत हैं । जिसमे क्षेत्र के युबाओं को रोजगार मिलेगा । उंन्होने कहा फतेहपुर की जनता काफी खुशनसीब हैं । जिन्हें एक ईमानदार ,स्वच्छ छबि बाला बिधायक प्रतिनिधि के रूप में मिला है । इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिशाल ,जिला उपाध्यक्ष शिब कुमार बिक्कू ,फतेहपुर प्रभारी बिशाल ब अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

चित्र
  प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता चंबा,  उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक उपायुक्त के कक्ष में आयोजित हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लाभान्वित करने के लिए समय-समय पर विशेष कार्यों का प्रावधान है । उपायुक्त ने कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय हेतु गांव मरेड़ी में इंडोर हॉल का निर्माण करने के लिए 2 बीघा 2 विस्वा जमीन को विभाग के नाम करने की सहमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि इंडोर हॉल के निर्माण को खेलो इंडिया के मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। इसके साथ ही उपायुक्त की अध्यक्षता में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम तहत शिक्षा अवसरों को बढ़...

बारिश से प्रभावित हुए घरों की सुरक्षा दीवारों हेतू 3,940 कार्यों के लिए 36.13 करोड़ रूपये स्वीकृत - उपायुक्त

चित्र
  बारिश से प्रभावित हुए घरों की सुरक्षा दीवारों हेतू 3,940 कार्यों के लिए 36.13 करोड़ रूपये स्वीकृत - उपायुक्त ऊना, 27 जुलाई - गत दिनों जिला में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के गांवों के प्रभावित लोगों के पास पहुंचकर प्रशासन लगातार सहायता कर रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि भारी वर्षा से प्रभावित जिला के लोगों को हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण जिला ऊना के जिन घरों को नुक्सान पहुंचा है उनके घरों की सुरक्षा दीवारों को मनरेगा के अंतर्गत करवाने की पहल की है ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।  उन्होंने बताया कि जिला ऊना में मनरेगा के तहत किए जाने वाले 3,940 कार्यों के लिए 3613.43239 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी के तहत अंब ब्लॉक के तहत कुल 515 कार्यों पर 502.26 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।  बंगाणा ब्लॉक के तहत कुल 2002 कार्यों पर 1947.65 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे जिसके तहत बंगाणा ब्लॉक के 1948 कार्याें पर 1781.70 लाख रूपये तथा लोक निर्माण विभाग के वृत्त जो...

Indian Railways: इन लोगों से परेशान है रेलवे! करा दिया 55.60 लाख का नुकसान, अश्विनी वैष्‍णव ने जताई चिंता

चित्र
 Indian Railways: इन लोगों से परेशान है रेलवे! करा दिया 55.60 लाख का नुकसान, अश्विनी वैष्‍णव ने जताई चिंता भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कई राज्यों में चला रहा है. ऐसे में कई जगहों से पथराव जैसी घटनाएं सामने आई हैं. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में जानकारी दी कि 2019 के बाद से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव के कारण रेलवे को 55 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. रेलमंत्री ने ये जानकारी लोकसभा में एक सवाल के जवाब के दौरान कही. लोकसभा में जवाब देते हुए रेलमंत्री ने कहा कि पथराव में शामिल 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री के जान जाने या किसी यात्री के सामान की चोरी या किसी तरह के नुकसान की कोई घटना सामने नहीं आई है. उन्होंने बताया कि साल 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (जून तक) के दौरान, पथराव की घटनाओं में वंदे भारत ट्रेनों को हुए नुकसान के कारण भारतीय रेलवे को 55.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है.   जागरूक करने के लिए योजना चला रहा रेलवे  रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लोगों को यात्रियों की सुरक्षा और बर...

IIT या NIT नहीं, इलाहाबाद के इस संस्थान के छात्र को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज

चित्र
IIT या NIT नहीं, इलाहाबाद के इस संस्थान के छात्र को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपलआईटी में बीटेक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर इन कॉलेजों में फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट हो रहा है . इन कॉलेजों ने प्लेसमेंट में एक नया रिकॉर्ड बनाया हुआ है वहीं, इसी बीच भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), इलाहाबाद सुर्खियों में है. दरअसल यहां के बीटेक छात्र अनुराग मकाडे को अमेज़न से 1.25 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है .  आयरलैंड में मिली तैनाती जानकारी के मुताबिक अनुराग मकाडे आयरलैंड के डबलिन में तैनात ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़ॅन में फ्रंटएंड इंजीनियर के रूप में शामिल हुए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस विजयी उपलब्धि की घोषणा की और लिखा, "नमस्कार दोस्तों, मैं यह साझा करते हुए बेहद उत्साहित हूं कि मैं अमेज़ॅन में फ्रंटएंड इंजीनियर के रूप में शामिल हुआ!" आपको बता दें कि अनुराग मूलरूप से नासिक जिले के रहने वाले हैं. अनुराग मिला ऑफर बताता है कि बाजार को विशेषज्ञ की जरूरत है अनुराग को चौंका देने वाला पैकेज दर्शाता है कि कै...

ग्रामीण क्षेत्र की सभी पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ना व उन्हें सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध - विक्रमादित्य सिंह

चित्र
  ग्रामीण क्षेत्र की सभी पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ना व उन्हें सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए   प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध - विक्रमादित्य सिंह "मंत्री आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत मायली जेजड़ तथा कोहबाग पंचायत द्वारा आयोजित किए गए अभिनन्दन एवं जन समस्या निवारण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री का किया जोरदार स्वागत कैबिनेट मंत्री ने जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों के सहयोग से अधिकतर समस्याओं का किया समाधान शिमला प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की सभी पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ना व उन्हें सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।  विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कोहबाग में "मंत्री आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत माइली जजेड़ तथा कोहबाग पंचायतों द्वारा आयोजित किए गए अभिनन्दन एवं जन समस्या निवारण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र की हर पंच...

प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: शांडिल

चित्र
  प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: शांडिल           बोले, नगरोटा में बाल मेले का आयोजन एक सराहनीय प्रयास          स्वास्थ्य मंत्री ने निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का किया शुभारंभ    धर्मशाला वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।     यह उद्गार स्वास्थ्य , परिवार कल्याण एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने बुधवार को नगरोटा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विकास पुरूष स्व जीएस बाली की स्मृति में आयोजित निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का शुभारंभ करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी। राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के कुछ विभागों में रोबोटिक सर्जरी का कार्य आरंभ किया जाएगा तथा सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में कैजुअलटी विभाग को अपग्रेड करके आपातकालीन मेडिसन विभाग बनाया जाएगा।      उन्होंने कहा कि गत...

चंबा की समृद्ध लोक कला-संस्कृति का परिचायक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला--मुकेश अग्निहोत्री

चित्र
  चंबा की समृद्ध लोक कला-संस्कृति का परिचायक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला--मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश में भारी बारिश से विभाग को 1548 करोड़ के नुकसान का आकलन   चंबा : जितेन्द्र खन्ना / उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि ज़िला चंबा की समृद्ध लोक कला-संस्कृति और गौरवशाली इतिहास है । अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला ज़िला की समृद्ध परंपराओं, लोक कला-संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास का परिचायक है।  उप मुख्यमंत्री आज चंबा प्रवास के दौरान परिधि गृह में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे।  साथ में उन्होंने यह भी कहा कि हर्ष और समृद्धि का प्रतीक माने जाने वाला अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला स्थानीय लोक परम्पराओं के साथ-साथ देवी -देवताओं के प्रति कृतज्ञता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को भी इंगित करता है ।  जारी मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से संबंधित विषय पर बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग की 8 हजार से अधिक योजनाएं प्रभावित हुई हैं । संपूर्ण प्रदेश में विभाग को 1548 ...

एपीएमसी मंडी ने आपदा राहत कोष में दिया 5.75 लाख का अंशदान

चित्र
  एपीएमसी मंडी ने आपदा राहत कोष में दिया 5.75 लाख का अंशदान एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री को भेंट किया चेक मंडी, 26 जुलाई। एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने बुधवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 5.75 लाख रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में एपीएमसी मंडी प्रदेश सरकार के साथ पूरी दृढ़ता से सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि आपदा राहत कोष के लिए एपीएमसी मंडी से संबद्ध विभिन्न आढ़ती एसोसिएशन ने खुले मन से अंशदान दिया है। संजीव गुलेरिया ने कहा कि इस संकटकाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक सच्चे जन नायक की तरह मैदान में डटे रहे जिससे जनता में भरोसा, सुरक्षा भाव और आत्मबल बढ़ा। इससे राहत बचाव कार्यों को भी दिशा और गति मिली तथा शीघ्रता से जन जीवन सामान्य बनाने के प्रयास सफल रहे। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में पर्यटकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित हुई। श्री गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को तुरंत राहत प्रदान करने के लिए राहत मैनुअल में बदलाव और राहत राशि बढ़ाकर प्...

उपायुक्त ने कुमारसैन उपमण्डल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण

चित्र
  उपायुक्त ने कुमारसैन उपमण्डल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण राजस्व अधिकारियों को संशोधित आपदा राहत मैनुअल के तहत मुआवजा प्रदान करने के दिए  आदेश  शिमला, 26 जुलाई - उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जिला शिमला के कुमारसैन उपमण्डल के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 05 का निरीक्षण किया और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। इसके उपरांत उन्होंने मानसून से प्रभावित मधावनी एवं खनेटी ग्राम पंचायतों का दौरा किया और आपदा ग्रस्त लोगों से मुलाकात की और राजस्व अधिकारियों को राज्य सरकार के संशोधित आपदा राहत मैनुअल के तहत मुआवजा प्रदान करने के आदेश दिए ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। उपायुक्त ने ओडी-कोटगढ़ मार्ग का भी निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग शीघ्र दुरूस्त करने के निर्देश दिए ताकि बागवानों को सेब सीजन में असुविधा न हो। उन्होंने टिक्कर, जरोल क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश...

श्री मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

चित्र
  श्री मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता श्रद्धालुओं के पंजीकरण की होगी पुख्ता व्यवस्था बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ होगी तैनात भरमौर-थला चौभिया- हड़सर संपर्क सड़क मार्ग हल्के वाहनों के लिए होगा शुरू चंबा,  उत्तरी भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया । अपूर्व देवगन ने सभी महत्वपूर्ण विभागों द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को तय सीमा के भीतर सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। साथ में उपायुक्त ने यह भी कहा कि ज़िला में भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के कारण सरकारी एवं निजी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों को तय सीमा के भीतर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित बनानी होगी । विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि बेहतर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के पंजीकर...

कारगिल विजय दिवस पर याद किया कारगिल शहीदों को

चित्र
 कारगिल विजय दिवस पर याद किया कारगिल शहीदों को  प्रेम स्वरूप  -उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घाड-II के बल्दोआ गाँव के शहीद श्री वीर सिंह को प्रशासन की ओर से श्री श्याम सिंह खंड  विकास अधिकारी नगरोटा सूरियां  ने उनके घर जाकर उनकी प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए व् हार पहनाकर श्रदांजली दी गई व् उनके पिता जी को शाल व् टोपी भेंट कर सम्मानित किया I इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत घाड-II, विकास खण्ड नगरोटा सूरियां के समाज शिक्षा एवं खण्ड योजना अधिकारी श्री कुलविन्द्र सिंह , कम्प्यूटर अनुदेशक श्री सुदर्शन सिंह, समस्त वार्ड मेम्बर ग्राम पंचायत घाड-II व् अन्य स्थानीय ग्राम वासियों ने शहीद वीर सिंह को श्रदांजलि अर्पित की I व् उनके  राष्ट्र  के प्रति सर्वोच्च बलिदान को याद किया I

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: