एपीएमसी मंडी ने आपदा राहत कोष में दिया 5.75 लाख का अंशदान

 एपीएमसी मंडी ने आपदा राहत कोष में दिया 5.75 लाख का अंशदान


एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री को भेंट किया चेक
मंडी, 26 जुलाई। एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने बुधवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 5.75 लाख रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में एपीएमसी मंडी प्रदेश सरकार के साथ पूरी दृढ़ता से सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि आपदा राहत कोष के लिए एपीएमसी मंडी से संबद्ध विभिन्न आढ़ती एसोसिएशन ने खुले मन से अंशदान दिया है।
संजीव गुलेरिया ने कहा कि इस संकटकाल में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक सच्चे जन नायक की तरह मैदान में डटे रहे जिससे जनता में भरोसा, सुरक्षा भाव और आत्मबल बढ़ा। इससे राहत बचाव कार्यों को भी दिशा और गति मिली तथा शीघ्रता से जन जीवन सामान्य बनाने के प्रयास सफल रहे। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में पर्यटकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित हुई।
श्री गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को तुरंत राहत प्रदान करने के लिए राहत मैनुअल में बदलाव और राहत राशि बढ़ाकर प्रभावित परिवारों को संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा राहत कोष निर्मित कर हर समर्थ व्यक्ति और समूह, संस्था को प्रभावितों की मदद में सरकार का सहयोगी बनने, पुनर्वास कार्यों में हाथ बंटाने और दान देकर पीड़ितों के जीवन को पटरी पर लाने के प्रयासों में भागीदार बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि एपीएमसी मंडी और उससे जुड़े सभी संगठन तथा आढ़ती एसोसिएशन सरकार के इस प्रयास में भागीदारी के लिए पूर्णतः तत्पर हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग