बलजिन्दर सिंह कमाण्डेंट, 14 एन0डी0आर0एफ0 पंहुचे मलाना डैम-2 और स्थिति का जायजा लिया।

 बलजिन्दर सिंह कमाण्डेंट, 14 एन0डी0आर0एफ0 पंहुचे मलाना डैम-2 और स्थिति का जायजा लिया।


दिनांक 27/07/23 को बलजिन्दर सिंह कमाण्डेंट, 14 एन0डी0आर0एफ0 द्वारा मलाना डैम-2 का दौरा किया गया। उनके द्वारा जलविद्युत परियोजना के प्रबंधक और इंजीनियरों के साथ बातचीत की गई और डैम के गेट खोलने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही एन0डी0आर0एफ0 टीम का मार्गदर्शन किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मलाना डैम-2 में यथास्थिति बनी हुई है एवं एन0डी0आर0एफ0 की टीम एवं डैम मनेजमैन्ट के कर्मचारी संयुक्त रूप से डैम के गेटों में आई तकनीकी खाराबी को बहाल करने में लगे हुए है। एन0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा पर्वतारोहण उपकरण की मदद से डैम के कन्ट्रोल रूम तक पंहुच बनाने के लिए बेस बनाया गया है जिसकी मदद से डैम के इन्जीनियर एवं मजदूरों को अतिकठिन व जोखिम भरी स्थिति में डैम के कन्ट्रोल रूम तक पंहुचाया जा रहा है। मलाना डैम-2 के ईलाके में लगातार वारिश होने व डैम के बढ़े हुए जलस्तर के कारण डैम की बहाली में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

गौरतलब है कि एन0डी0आर0एफ0 की एक टीम दिनांक 25/07/23 से लगातार मलाना डैम-2 के गेट खोलने के लिए ऑपरेशन में जुटी हुई है व अति जोखिमपूर्ण परिस्थिति में डैम की बहाली में मदद कर रही हैं। इसके अलावा श्री बलजिन्दर सिंह, कमाण्डेंट, 14 एन0डी0आर0एफ0 ने बताया कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एन0डी0आर0एफ0 की 02 टीमें दिनांक 25/07/23 को रात्रि में ही मण्डी से कुल्लु पहुंची है और वे सतर्क होकर तैनात है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी