चाइना में आयोजित अंतराष्ट्रीय तलवारवाजी प्रतियोगिता में दम दिखाएगी चलवाड़ा की शिक्षा बलौरिया।

 चाइना में आयोजित अंतराष्ट्रीय तलवारवाजी प्रतियोगिता में दम दिखाएगी चलवाड़ा की शिक्षा बलौरिया।



--चाइना में प्रतियोगिता में भाग लेने को रवाना हुई शिक्षा बलौरिया--- 

जवाली : विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत चलवाड़ा की शिक्षा बलौरिया का चयन चाइना में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2023 तक होने वाली अंतराष्ट्रीय तलवारवाजी प्रतियोगिता में हुआ है तथा शिक्षा बलौरिया के चयन से परिजनों सहित पंचायतवासियों में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिक्षा बलौरिया चाइना के लिए रवाना हो गई है। शिक्षा बलौरिया इससे पहले भी उज्वेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित अंतराष्ट्रीय तलवारवाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। शिक्षा बलौरिया का जन्म 31 अक्तूबर 2003 को चलवाड़ा में सतपाल सिंह व प्रवीण बलौरिया के घर हुआ। शिक्षा बलौरिया के पिता सेना में हैं तथा माता गृहिणी है। शिक्षा बलौरिया का चयन 2018 में खेलो इंडिया स्कीम में हुआ तथा अब शिक्षा बलौरिया नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में कोचिंग ले रही है तथा बीए-द्वितीय वर्ष भी कर रही है। शिक्षा बलौरिया ने 9 जनवरी से 13 जनवरी 2018 तक तेलंगाना में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लेकर ब्रॉन्ज मेडल, वर्ष 2021 में हरियाणा में आयोजित नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। शिक्षा बलौरिया ने कहा कि चाइना में अन्तराष्ट्रीय तलवारवाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना एकमात्र लक्ष्य है तथा इस लक्ष्य को हर सूरत में हासिल करके ही रहेगी । 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी