HP Politics: जयराम ठाकुर के 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान पर विक्रमादित्य सिंह बोले

 HP Politics: जयराम ठाकुर के 'ऑपरेशन लोटस' वाले बयान पर विक्रमादित्य सिंह बोले


Himachal Pradesh Politics : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भले ही कांग्रेस (Congress) को 40 विधानसभा सीटों पर जीत मिली हो, लेकिन यहां गाहे-बगाहे ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) की चर्चाएं चलती ही रहती हैं. प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी (BJP) लगातार ऑपरेशन लोटस का राग छेड़कर कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश में लगी हुई है. हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने ऑपरेशन लोटस पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) के बयान पर पलटवार करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.



हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ऑपरेशन लोटस की बात छोड़ कर सरकार का सहयोग करना चाहिए. उन्होंने पूर्व सीएम को नसीहत देते हुए कहा कि इतना लोभ और लालच अच्छा नहीं होता. जनता ने 6 महीने पहले ही बीजेपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है . ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राजनीतिक लालच छोड़ देना चाहिए. मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का कोई चांस ही नहीं है.

प्रदेश कांग्रेस में चल रहे द्वंद पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने क्या कहा?



शिमला ग्रामीण क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है. सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ खड़े हुए हैं और जनहित में काम कर रहे हैं. ऐसे में यहां ऑपरेशन लोटस की कोई संभावना नहीं है. वहीं, सरकार और संगठन के बीच चल रहे द्वंद के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी में कोई न कोई मसले रहते हैं. जल्द ही पार्टी सभी मामलों को सुलझा लेगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बैठक कर सभी मसले सुलझा लेंगे. इसमें कोई चिंता का की बात नहीं है. इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने चुनाव के दौरान पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की पैरवी की है .

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा से गूँजा मेहला, 394 प्रतिभागियों ने लिया भाग