प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

 प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित



उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

चंबा, 
उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना और अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक उपायुक्त के कक्ष में आयोजित हुई।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लाभान्वित करने के लिए समय-समय पर विशेष कार्यों का प्रावधान है । उपायुक्त ने कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक समुदाय हेतु गांव मरेड़ी में इंडोर हॉल का निर्माण करने के लिए 2 बीघा 2 विस्वा जमीन को विभाग के नाम करने की सहमति प्रदान की।
उन्होंने कहा कि इंडोर हॉल के निर्माण को खेलो इंडिया के मापदंडों के अनुसार किया जाएगा।
इसके साथ ही उपायुक्त की अध्यक्षता में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम तहत शिक्षा अवसरों को बढ़ावा देने, आर्थिक कार्यकलापों और रोजगार में समुचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने, अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने और सांप्रदायिक दंगों की रोकथाम व नियंत्रण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत उपायुक्त अपूर्व देवगन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन सभी 15 सूत्रों के तहत विभिन्न योजनाओं का प्रचार- प्रसार और पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कल्याण अधिकारी अनिल पुरी ने किया
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राकेश कुमार, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, परियोजना अधिकारी डीआरडीए विनोद कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कोशल, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुमन कुमार मिन्हास, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी