उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन

 


उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन


जिला के 151 मामलों पर की गई विस्तृत चर्चा


शिमला, 31 जुलाई -
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की 5वीं बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला से संबंधित 151 एफसीए मामलों पर डिवीजन बार विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने बताया जिला में कुल मामलों में से 122 मामले यूजर एजेंसी, 22 मामले खंड स्तर एवं अन्य मामले सीसीएफ रामपुर के पास लंबित है।
उन्होंने यूजर एजेंसी एवं अन्य अधिकारियों को एफसीएस से संबंधित मामलों को निपटारा करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान हो सके।
उपायुक्त ने राजस्व एवं वन अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें और सामाजिक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने में सहयोग दें।
उन्होंने कहा कि जिला में जो एफसीए मामले वापस किए जाने हैं, उन मामलों को भी जल्द से जल्द वापिस किए जाए ।
बैठक में सहायक आयुक्त डॉ पूनम बंसल, वन विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा