एपीएमसी मंडियों के निर्माण और रखरखाव पर खर्चेगी 6.50 करोड़ - संजीव गुलेरिया

 एपीएमसी मंडियों के निर्माण और रखरखाव पर खर्चेगी 6.50 करोड़  - संजीव गुलेरिया*



मंडी, 28 जुलाई। एपीएमसी मंडी इस साल जिले में मंडियों के निर्माण और रखरखाव पर 6.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा जिले में किसान विश्राम गृह बनाने की दिशा में भी तेजी से काम किया जाएगा। एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने यह बात शुक्रवार को एपीएमसी कार्यालय में आयोजित नव गठित समिति की प्रथम बैठक के बाद कही।
संजीव गुलेरिया ने कहा कि वे मुख्यमंत्री श्री सुखविदंर सिंह सुक्खू की आशाओं के अनुरूप किसानों के लिए दिन रात काम करने प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे किसानों-बागवानों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी जी जान लगाएंगे। किसानों के लाभ के लिए कार्य करते हुए उन्हें अधिक सुविधाएं प्रदान करने का काम किया जाएगा।
*बल्ह में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी*
एपीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि बल्ह में एक आधुनिक सब्जी का निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त करसोग के चारकुफरी में सब्जी मंडी बनाने के लिए भी 1 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही जाछ में 1.12 करोड़ से सब्जी मंडी का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें और तेजी लाई जाएगी। कांगणी में अनाज मंडी के निर्माण को लेकर इस साल 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे ।
वहीं द्रंग क्षेत्र के अंतर्गत कटौला में सब्जी मंडी खोली जा रही है । चौहारघाटी के टिक्कन के अलावा बग्सयाड और निहरी में भी सब्जी मंडी खोली जाएगी ।   उन्होंने कहा कि मंडियों के साथ किसानों की सुविधा के लिए किसान विश्राम गृह भी बनाए जाएंगे।
बता दें, अभी मंडी जिले में मुख्य 5 सब्जी मंडियां चल रही हैं। इनमें कांगण टकोली,धनोटू और जोगिन्दर नगर और चैलचौक सब्जी मंडी शामिल हैं।
संजीव गुलेरिया ने कहा कि उन्होेंने जिले की सब्जियों मंडियों का दौरा कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। उन्होंने अधिकारियों को वहां और बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में जहां भी संभावना होगी वहां किसानों के लाभ के लिए और मंडियां खोली जाएंगी ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर