किन्नौर जिला के हिमालयन पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व हेपेटाईटस दिवस

 किन्नौर जिला के हिमालयन पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व हेपेटाईटस दिवस



जन शिक्षा एवं सूचना प्रभाग तथा चिकित्सा विभाग किन्नौर के संयुक्त तत्वाधान में जिला के हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ में विश्व हेपेटाईटस दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हेमलता ने उपस्थितजनों को जानकारी देते हुए बताया कि हेपेटाईटस बी विश्व की सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है तथा यह एक गंभीर जिगर संक्रमण है। यह वाईरस सीधा जिगर की कोशिकाओं पर हमला करता है जिसके कारण जिगर विफल हो जाता है तथा जिगर कैंसर होने का खतरा रहता है।
उन्होंने बताया कि हेपेटाईटस बी संक्रमित खून और शरीर के तरल पदार्थ के माध्यम से संचारित होता है, प्रत्यक्ष रक्त से रक्त का संपर्क होने पर, असुरक्षित यौन संबंध से या अवैध नशीली दवाओं के प्रयोग से हेपेटाईटस बी बीमारी होती है। इसके अलावा गर्भवती महिला से उसके नवजात शिशु को जन्म से पहले या जन्म के बाद इस बीमारी के होने का खतरा रहता है।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में महक ने प्रथम स्थान, चित्रकला प्रतियोगिता में मानसी तथा नारा-लेखन प्रतियोगिता में सोमिल ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षिका शारदा नेगी सहित विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी