फाजलिका में नाव नहीं मिलने से गर्भ में बच्चे की मौत, प्रशासन ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

 फाजलिका में नाव नहीं मिलने से गर्भ में बच्चे की मौत, प्रशासन ने 50 हजार रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान


पंजाब में जहां लगातार बाढ़ का कहर जारी है, वहीं इस बाढ़ के कारण काफी लोगों की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है. ताजा मामला फाजिल्का के अतुवाल गांव का है, जो एक तरफ सीमा से घिरा हुआ है और दूसरी तरफ नदी के पानी से घिरा हुआ है, लेकिन इन हालातों ने एक मासूम की जान ले ली. यहां सही समय पर नाव नहीं मिलने के कारण एक बच्चे की गर्भ में ही मौत हो जाती है, जिसे जी मीडिया ने प्राथमिकता के आधार पर दिखाया, जिसके बाद फाजलिका प्रशासन हरकत में आया और घर तक पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जाना

वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके घर में एक नवजात शिशु का जन्म होना था, लेकिन जब तक वे अस्पताल पहुंचते उनके गांव अतुवाल से गुजरने वाली नदी के कारण उनके गांव और शहर के बीच का संपर्क ही टूट गया. जब वे उस नदी पर पहुंचे तो देखा कि नाव दूसरे छोर पर थी और उस पार से नाव ले जाने वाला कोई नहीं था, जिसके कारण महिला को अस्पताल में भर्ती कराने में देरी हो गई और बच्चा गर्भ में ही मर गया.

पीड़ित परिवार को दिया जाएगा 50 हजार रुपये का मुआवजा

हालांकि इस संबंध में प्रशासन परिवार का हालचाल लेने उनके पास पहुंचा है. इस संबंध में तहसीलदार जलालाबाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. प्राकृतिक आपदा के कारण उनके क्षेत्र में 7 से 8 पॉइंट ऐसे बन गए हैं जहां से गांव और शहर का संपर्क टूट गया है. प्रशासन की ओर से नाव की व्यवस्था की गई, लेकिन नाव देर से पहुंची, जिसके कारण गर्भवती महिला को अस्पताल जाने में देरी हुई. इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन परिवार के साथ है और 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी