US Murder Case: महिला की चाकुओं से गोदकर दर्दनाक हत्या, हत्यारे ने सोशल मीडिया पर डाला रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो

 US Murder Case: महिला की चाकुओं से गोदकर दर्दनाक हत्या, हत्यारे ने सोशल मीडिया पर डाला रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो


अमेरिका में एक महिला की एक शख्स ने चाकुओं से गोदकर दर्दनाक हत्या कर दी और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर डाल दिया. इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है.

पुलिस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बे एरिया के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक महिला को चाकू मारा और उसके "अंतिम क्षणों" का वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया.


सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक कॉलर ने फेसबुक पर चाकूबाजी की घटना देखने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को इस घटना जानकारी हुई. नेवादा में न्ये काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बुधवार दोपहर को सैन मेटो पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया.


कॉल करके दी वीडियो पोस्ट करने की जानकारी


पुलिस के मुताबिक, कॉल करने वाले ने वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति का नाम और फोन नंबर दिया. बाद में, पुलिस ने फोन नंबर को सैन मेटो के एक अपार्टमेंट परिसर में खोजा। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध पीड़िता को जानता था.


पुलिस ने कहा कि जांचकर्ताओं ने बाद में 39 साल के संदिग्ध मार्क मेचिकॉफ़ को सैन जोस में गिरफ्तार कर लिया. संदिग्ध पर अब हत्या का आरोप है. सैन मेटो पुलिस ने बयान में कहा, "हालांकि पीड़ित को चाकू मारने के मकसद की अभी भी जांच चल रही है, हम जानते हैं कि मेचिकॉफ़ ने पीड़ित के जीवन के आखिरी क्षणों को बेरहमी से फिल्माया और वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया, फिर भाग गया.”

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में