Shark Tank: पैसा मिला, शोहरत मिली, अब कमाई भी लाखों से करोड़ों में, बदल गई इन 4 उद्यमियों की जिंदगी

 Shark Tank: पैसा मिला, शोहरत मिली, अब कमाई भी लाखों से करोड़ों में, बदल गई इन 4 उद्यमियों की जिंदगी



मुंबई. किसी भी बिजनेस में सक्सेस बहुत सारे फैक्टर्स पर निर्भर करती है. इनमें अनुभव, पैसा और समय बेहद अहम है लेकिन ज्यादातर व्यवसाय में पैसों की कमी असफलता का एक बड़ा कारण रही है और फंडिंग की कमी के लिए एक भरोसेमंद निवेशक खोजना जरूरी है. बिजनेस रियलटी शो शार्क टैंक इंडिया सीजन-2 (Shark Tank India Season 2) में युवा उद्यमियों का यह सपना पूरा हो रहा है, क्योंकि यहां प्रतिभागियों को न केवल फंडिंग मिलती है बल्कि देश के टॉप उद्यमियों से सलाह और मार्गदर्शन भी मिलता है.


इस रियलिटी शो में कई युवा उद्यमियों को बिजनेस के लिए फंडिंग और अहम सलाह मिली है. हालांकि, इन उद्यमियों ने अपने बिजनेस और उसकी सफलता से लोगों को प्रभावित भी किया है और इस शो में शामिल होने के बाद उनका बिजनेस जबरदस्त तरीके से बढ़ा है. आइये जानते हैं शार्क टैंक इंडिया में आए युवा उद्यमियों के बिजनेस आइडिया के बारे में…


अब हर महीने 70 लाख की कमाई

एथलेजर इलेक्ट्रॉनिक्स (Athleisure Electronics) वियरएबेल पसंदीदा ब्रांड में से एक था जब यह शार्क टैंक इंडिया के पिछले सीजन में शो में दिखाई दिया था. ग्रूमिंग एक्सेसरीज, हेडफोन और स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स की पेशकश करने वाली कंपनी शो में आने से पहले हर महीने 70 लाख रुपये का रेवेन्यू जुटा रही थी. शो के बाद कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर हर महीने 2 करोड़ रुपये हो गया .

शो से मिली 1 करोड़ की फंडिंग

माँ-बेटे द्वारा शुरू किया गया Get A Whey ब्रांड भी शो की असाधारण सफलता की कहानियों में से एक है. कंपनी शो में शार्क्स से 1 करोड़ रुपए जुटाने में कामयाब रही. हाल ही में, स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी, बिरयानी बाय किलो की मूल कंपनी ने Get A Whey में 16.3 करोड़ रुपये के साथ बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में