कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर नगर परिषद में टायलो वाली सड़क का उद्घाटन किया

 कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर नगर परिषद में टायलो वाली सड़क का उद्घाटन किया


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नगर परिषद द्वारा आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रणवीर सिंह निक्का ने की।इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर शहर में लगभग 21 लाख रुपए की सांसद निधि से बनी मुख्य सड़क का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि शहर के विकास के लिए वह प्रयासरत है जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर की इस सड़क को बनाने के लिए लोगों की मांग पर बजट उपलब्ध करवाया है जोकि चौधरियां के खुह से लेकर करीब ग्रामीण बैंक तक बनी है और अब इस सड़क का विस्तार करने के लिए चौधरियां का खुह से लेकर न्याजपुर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को भी पंद्रह लाख रुपए का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें दस लाख सांसद निधि से और पांच लाख विधायक निधि से दिया जाएगा। मैं इस अवसर पर नूरपुर नगर परिषद के पूर्व प्रधान स्वर्गीय आरके महाजन को भी श्रद्धांजलि देते हुए कोटि-कोटि नमन किया और उनके परिवार की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि शहर के विकास में उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान है l इतना भी कहा कि आज उनका परिवार उनके द्वारा चलाए गए सभी कार्यक्रमों को संचालित किए हुए हैं यह सबसे बड़ी गर्व की बात है lमोके पर आऐ वार्ड 4 के निवर्तमान पार्षद गौरव महाजन ने भी इस कार्यक्रम में आए सांसद और विधायक का नगवासियों तरफ से भव्य स्वागत कियाl डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि शहर के विकास के लिए वह स्वयं और विधायक रणवीर सिंह निक्का अपनी निधि से बजट उपलब्ध करवाएंगे तथा शहर में पेयजल की समस्या को हल करने के की वह स्वयं और नूरपुर के विधायक संबंधित विभाग से बैठक करेंगे और प्रदेश सरकार के समक्ष भी इस समस्या को उठाएंगे, साथ ही इस समस्या से निपटने के लिए बजट भी उपलब्ध करवाएंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई योजना के माध्यम से लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से नूरपुर शहर में विद्युत की बेहतर बिजली सुविधा करवाई जाएगी और लोगों को वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।इस अवसर पर नूरपुर हलके के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि वह स्वयं और कांगड़ा-चंबा के सांसद महोदय शहर के विकास के लिए प्रयासरत है और शहर के विकास के लिए लाखों रुपए का बजट उपलब्ध करवाया है और शहर में पीने के पानी की कमी दूर करने के दो बोरवेल लगवाए तथा पेयजल समस्या को दूर करने के लिए भी प्रयासरत है।इस मौके पर नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने नगर परिषद के विकास कार्यों बारे ब्यौरा रखा और विकास कार्यों की जानकारी दी।इस अवसर पर शहर वासियों द्वारा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज तथा विधायक रणवीर सिंह निक्का को सम्मानित किया गया।नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व विभिन्न वार्डों के पार्षद व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग